अपडेटेड 23 January 2024 at 15:40 IST

East Delhi LS Seat: भाजपा का हमेशा से रहा दबदबा, अब तक 7 बार सीट की अपने नाम

East Delhi: एक ऐसी सीट जहां पर उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला रिजल्ट तो कैंडिडेट ने छोड़ी लोकसभा सीट, विधानसभा सीट पर आजमाया हाथ।

Follow : Google News Icon  
East Delhi Lok Sabha Seat
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास | Image: Republic

East Delhi Loksabha Seat:  पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के भारतीय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की 7 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1966 में अस्तित्व में आया। वर्तमान में, इस क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम के 40 वार्ड शामिल हैं। लगभग 25 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में 16 लाख मतदाता हैं।

इस सीट पर अब तक 1967 से लेकर 2019 तक (1997 के उपचुनाव समेत) कुल 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस अब तक 6 बार जीत चुकी है और बीजेपी 7 बार यहां से जीत दर्ज कर चुकी है। पहला लोकसभा चुनाव 1967 में भारतीय जनसंघ ने जीता था जिसका एक धड़े ने बाद में भाजपा का गठन किया।

पहली सीट जनसंघ के नाम!

साल 1966 में गठित पूर्वी दिल्ली में 1967 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा गया। इस सीट पर 1967 में हुआ पहला चुनाव भारतीय जनसंघ के हरदयाल देवगन ने जीता था, जिन्होंने कांग्रेस के बी मोहन को हरा दिया था। उसके बाद 1971 में कांग्रेस के एचकेएच भगत ने भारतीय जनसंघ के हरदयाल देवगन को शिकस्त दी। 1977 में यहां से बीएलडी के किशोर लाल ने एचकेएच भगत को हराया। वहीं 1980 में एचकेएल भगत ने किशोर लाल (इस बार जेएनपी से) को हरा दिया। 1984 के आम चुनावों में कांग्रेस को कामयाबी मिली। 1989 को यहां से एचकेएल भगत ने तीसरी बार जीत करते हुए निर्दलीय चांद राम को हरा दिया।

शीला दीक्षित भी हारीं यहां से

1991 में बीजेपी के बीएल शर्मा ने कांग्रेस के एचकेएल भगत को हराकर ये सीट छीन ली। 1996 में बीएल शर्मा ने कांग्रेस के दीपचंद बंधु का हरा दिया। इसके बाद 1997 के उपचुनावों में बीजेपी के लाल बिहारी ने कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार वालिया को करारी शिकस्त दी। 1998 में लाल बिहारी ने कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्ष‍ित हरा दिया था। 1999 में हुए चुनाव में लाल बिहारी तिवारी लगातार तीसरी बार जीत बरकरार रखते हुए कांग्रेस के एचएल कपूर को हरा दिया। 2004 में कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने लाल बिहारी तिवारी को हरा दिया। 2009 में भी संदीप दीक्षित यहां से दोबारा चुने गए। उन्होंने बीजेपी के चेतन चौहान को हराया था।

Advertisement

कार्यकाल पर नजर

कार्यकालसांसदपार्टी
1967-71    हरदयाल देवगन    भारतीय जन संघ
1971-77    हरि कृष्ण लाल भगत    कांग्रेस
1977-80    किशोर लाल    जनता पार्टी
1980-84    हरि कृष्ण लाल भगत    कांग्रेस
1984-89    हरि कृष्ण लाल भगत    कांग्रेस
1989-91   हरि कृष्ण लाल भगत    कांग्रेस
1991-96    बैकुंठ लाल शर्मा    भाजपा
1996-97    बैकुंठ लाल शर्मा    भाजपा
1997-98    लाल बिहारी तिवारी   
 
 भाजपा
1998-99    लाल बिहारी तिवारी    भाजपा
1999–2004    लाल बिहारी तिवारी    भाजपा
2004-09    संदीप दीक्षित    कांग्रेस
2010-2014    संदीप दीक्षित    कांग्रेस
2014-2019    महेश गिरी    भारतीय जनता पार्टी
2019-2024गौतम गंभीरभारतीय जनता पार्टी


2019 के नतीजे

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से गौतम गंभीर ने आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 391222 वोटों से हराया था। ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर गौतम गंभीर को 6,95109 वोट मिले जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3,04934 हासिल हुए थे। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी को 2,19328 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

2014 के नतीजे

2014 में भाजपा के महेश गिरी विजयी रहे। इन्होंने आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को अच्छे खासे मतांतर से हराया। गिरी को 5,72,202 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आप प्रत्याशी को 3,81,739 वोट मिले। तीसरे पायदान पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे जिन्हें 2,03,240 मत मिले।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Chandni Chowk LS Seat: दिल्ली की सबसे छोटी लोकसभा सीट, लगातार दो बार भाजपा विजयी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 15:40 IST