अपडेटेड 16 March 2024 at 17:55 IST

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'ये चुनाव UP की दिशा...'

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद समादवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने कहा कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है।

Follow : Google News Icon  
Dimple Yadav
डिंपल यादव | Image: PTI

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनावों की मतगणना 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद समादवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने कहा कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं लोगों से कहूंगी कि सोच समझकर चुनाव में अपना वोट डालें क्योंकि ये चुनाव ये चुनाव उत्तर प्रदेश की दिशा बदलने का काम करने वाला है। युवाओं को रोजगार मिले या ना मिले ये इसका चुनाव है, महिलाओं को सुरक्षा मिले या ना मिले, ये इसका चुनाव है।

लोकसभा चुनाव  की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होगा चुनाव

  • पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  • चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  • पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  • छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
  • सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट


भारत में 97 करोड़ मतदाता

Advertisement

भारत में 97 करोड़ मतदाता हैं। 49.72 पुरुष मतदाता, जबकि 47.13 करोड़ महिला मतदाता हैं। 48044 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 1.8 करोड़ नए मतदाता होंगे, जिनकी उम्र 18-19 साल की है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40 प्रतिशत से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

इसे भी पढ़ें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में आपको कब-कब डालना है वोट?

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 March 2024 at 17:17 IST