अपडेटेड 16 January 2024 at 18:25 IST

Dadra & Nagar Haveli Lok Sabha: बीजेपी-कांग्रेस का दबदबा, फिर भी बाजी मारते रहे निर्दलीय

Dadra and Nagar Haveli Seat: यहां पहली बार 1967 में लोकसभा के चुनाव हुए और इसमें रूपजीभाई सांजीभाई डेलकर के रूप में जीत कांग्रेस को मिली थी।

Follow : Google News Icon  
Dadra & Nagar Haveli
दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट | Image: Shutterstock/sansad web

Dadra & Nagar Haveli Lok Sabha Election: केंद्र शासित राज्यों में शामिल दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव भी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। इस केंद्र शासित राज्य में लोकसभा की दो सीटें हैं, जिसमें एक दादरा और नगर हवेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। मौजूदा वक्त में यहां से शिवसेना की कलाबेन मोहनभाई डेलकर सांसद हैं।

यहां पहली बार 1967 में लोकसभा के चुनाव हुए और इसमें रूपजीभाई सांजीभाई डेलकर के रूप में जीत कांग्रेस को मिली थी। 1980 तक कांग्रेस ने लगातार यहां नेतृत्व किया। सबसे लंबे समय तक मोहनभाई सांजीभाई डेलकर यहां से सांसद रहे, जो अलग-अलग दलों के टिकट पर जीतकर आए। बीजेपी के खाते में ये सीट 2 बार आई। 1967 से पहले यहां संसद सदस्य निर्वाचित नहीं होता था। अहम बात ये है कि बीजेपी और कांग्रेस की मौजूदगी के बावजूद यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मोहनभाई सांजीभाई डेलकर चुनाव जीते।

2019 के चुनाव नतीजे

इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मोहनभाई सांजीभाई डेलकर को जीत मिली। उन्होंने 9001 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। मोहनभाई सांजीभाई डेलकर को 90,421 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी ने नटुभाई गोमनभाई पटेल पर दांव लगाया था, जो 81,420 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आए।

हालांकि मोहनभाई सांजीभाई डेलकर के निधन के बाद 2021 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी कलाबेन मोहनभाई डेलकर शिवसेना उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आई थीं और जीत हासिल की थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से बदलेगी राजनीति की दिशा, PC में बोले राघव चड्ढा

2014 के नतीजे

2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नटुभाई गोमनभाई पटेल को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मोहनभाई सांजीभाई डेलकर को मात दी थी। उस समय नटुभाई गोमनभाई पटेल 6214 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें 80,790 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोहनभाई सांजीभाई डेलकर के खाते में 74,576 वोट आए।

Advertisement

दादरा और नगर हवेली- लोकसभा चुनाव नतीजे

कार्यकालसांसदपार्टी
1967-71सांजीभाई रूपजीभाई डेलकर 
1971-77रामूभाई रावजीभाई पटेलकांग्रेस
1977-80
1980-84रामजी पोटला महला
1984-89सीताराम जिव्याभाई गवलीनिर्दलीय
1989-91मोहनभाई सांजीभाई डेलकर
1991-96कांग्रेस
1996-98
1998-99भारतीय जनता पार्टी
1999-2004निर्दलीय
2004-2009भारतीय नवशक्ति पार्टी
2009-2014नटुभाई गोमनभाई पटेलभारतीय जनता पार्टी
2014-2019
2019मोहनभाई सांजीभाई डेलकरनिर्दलीय
2021 उपचुनावकलाबेन डेलकरशिवसेना

दादरा और नगर हवेली के बारे में

प्रा‍कृतिक संपदा से संपन्न दादरा एवं नगर हवेली मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता की भूमि है। 491 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले दादरा नगर हवेली की भौगोलिक सीमा गुजरात में उत्तर और महाराष्ट्र में दक्षिण के मध्य आता है।  दादरा एवं नगर हवेली की आबादी 3.43 लाख से अधिक है।

यह भी पढ़ें: AAP के सुंदरकांड पाठ वाले दांव से ओवैसी बैचेन! बताया RSS का छोटा रिचार्ज

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 16 January 2024 at 18:25 IST