LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं सोनिया गांधी, खड़गे ने किया ऐलान

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 2024 के चुनाव में देश की जनता ने तीसरी बार एनडीए को बहुमत दिया है। लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर मोदी इस मामले में जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को राष्ट्रपति भवन में होने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi address joint press conference on the issue of frozen bank accounts of Congress party
सोनिया बनीं सीपीपी अध्यक्ष | Image: INC

8 June 2024 at 18:45 IST

सोनिया चुनी गईं CPP अध्यक्ष

सीपीपी यानि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने समर्थन किया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। संकेत  मिला है कि राहुल वायनाड सीट छोड़ रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे।


8 June 2024 at 18:01 IST

तो क्या नीतीश कुमार को इंडी अलायंस ने दिया था बड़ा ऑफर! आया केसी त्यागी का बयान

Nitish Kumar offered PM post:  जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने एक बड़ा दावा किया है और कहा कि विपक्ष के INDI गठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया था। केसी त्यागी के इस दावे से समझ सकते हैं कि INDI गठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को तोड़ने की कोशिश की गई थी, जो अभी तक नाकाम साबित हुई है। केसी त्यागी आगे दावा करते हैं कि नीतीश कुमार ने INDI गठबंधन का ऑफर ठुकरा दिया था।

रिपब्लिक भारत से साथ खास बातचीत में केसी त्यागी दावा करते हैं कि कुछ दिन पहले कुछ भारतीय नेताओं ने हमसे संपर्क किया था और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन हमने मना कर दिया। केसी त्यागी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नीतीश कुमार को दरकिनार कर दिया और उन्हें संयोजक भी नहीं बनाया।


Advertisement

8 June 2024 at 17:53 IST

राहुल को चुना जा सकता है विपक्ष का नेता, बोली बीजेपी- नहीं कर पाएंगे काम

दिल्ली: राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की खबर पर भाजपा के नव निर्वाचित सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, "इससे पहले भी राहुल गांधी को देखा गया है कि वे बीच-बीच में कभी इटली तो कभी दूसरे देश में देखे जाते हैं, तो अगर विपक्ष का नेता बीच-बीच में ऐसे चले जाए तो वे विपक्ष के नेता के रूप काम में नहीं कर पाएंगे..."


8 June 2024 at 15:52 IST

शिवसेना नेता बड़ा दावा- उद्धव ठाकरे के 2 सांसद CM शिंदे के संपर्क में

शिवसेना ने शनिवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के दो नवनिर्वाचित सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने दलबदल रोधी कानून का हवाला देते हुए दोनों लोकसभा सदस्यों का नाम बताने से इनकार किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि चार अन्य सांसद भी जल्द ही इन दोनों के साथ मिलकर शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो जाएंगे। (PTI इनपुट)


Advertisement

8 June 2024 at 15:48 IST

हिमंता बिस्वा सरमा ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कई दिनों से रामलला के दर्शन करना चाहता था। आज मुझे यहां आकर खुशी हो रही है। मैंने प्रार्थना की कि मोदी जी का अगला कार्यकाल बहुत अच्छा हो, असम और पूरा देश बहुत अच्छा हो। भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। यह ऐतिहासिक है। हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई जवाबदेही नहीं है कि 10 साल बाद भी वे 100 तक क्यों नहीं पहुंच पाए। अगर मैं कांग्रेस में होता तो गांधी परिवार को जवाबदेह ठहराता। बस यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे जवाबदेह न हों, कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं और एक हारने वाली पार्टी के लिए जश्न मना रहे हैं।


8 June 2024 at 15:46 IST

अयोध्या में सपा की जीत पर डिंपल यादव का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव कहती हैं कि मैं अपनी समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों को बधाई देना चाहती हूं और उत्तर प्रदेश की सभी जनता को भी धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने आज सकारात्मक राजनीति का साथ देकर बड़ी संख्या में लोगों को संसद में भेजने का जो काम किया है। मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में अगर लोग खुश नहीं होते हैं तो वो अपनी इच्छा के अनुसार अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। अयोध्या में भी ऐसा ही हुआ है कि कहीं लोग नाखुश थे और उन्होंने अपना सांसद चुन लिया।


8 June 2024 at 15:44 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंचीं

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंच चुकी हैं।


8 June 2024 at 15:03 IST

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?

पार्टी की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया...राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।"


8 June 2024 at 14:46 IST

सबकी यही इच्छा राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने- नाना पटोले

CWC बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी।"


8 June 2024 at 13:53 IST

देश के लिए उड़ान का समय है- मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, "कल पीएम मोदी तीसरी बार इस देश के पीएम पद की शपथ लेंगे। मेरा विश्वास है कि ये 5 साल देश के लिए उड़ान का समय है बहुत कुछ देश सकारात्मक देखेगा..."


8 June 2024 at 12:43 IST

एक टीम के रूप में काम किया- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एससी/एसटी/ओबीसी, अल्पसंख्यक और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं लेकिन शहरी मतदाताओं के बीच अपना प्रभाव बनाने के लिए हमें काम करना होगा। घटक दलों ने एक टीम के रूप में काम किया, हमें यह याद रखना चाहिए कि हम परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हरा सकते हैं। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर तानाशाही और संविधान विरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया है।


8 June 2024 at 12:42 IST

मीटिंग में क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें अनुशासित और एकजुट रहना होगा। लोगों ने हम पर एक बार फिर भरोसा किया है और हमें इसे कायम रखना होगा। इंडी गठबंधन कायम रहना चाहिए। हम संसद के अंदर और बाहर सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
 


8 June 2024 at 12:26 IST

लोकभवन में सीएम योगी की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद की बैठक लोकभवन में कर रहे हैं। इस मीटिंग में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में नहीं पहुंच सके, क्योंकि वह इस वक्त दिल्ली में हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में वह शामिल होंगे। 
 


8 June 2024 at 12:01 IST

जनता ने मजबूत विपक्ष दिया- राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "CWC में चुनाव परिणाम की समीक्षा होगी। INDIA गठबंधन की सराहना की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी...यह कमजोर सरकार है...अब यह स्पष्ट बहुमत की सरकार नहीं है...जनता ने एक मजबूत विपक्ष दिया है..."


8 June 2024 at 11:08 IST

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे CWC बैठक के लिए पहुंच गए हैं।


8 June 2024 at 11:07 IST

वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "NDA की सरकार पिछले 10 साल से भारत में चल रही थी और तीसरी बार NDA की सरकार बनी रही है। पीएम ने कल जो संसद में विजन दिया कि 2047 का भारत कैसा होगा? उसका सभी साथियों ने समर्थन किया है, बहुत ही बेहतरीन ये 5 साल का कार्यकाल रहने वाला है..।"
 


8 June 2024 at 11:03 IST

अवधेश प्रसाद को Z प्लस सुरक्षा देने की मांग

अयोध्या से जीते सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई है। उनकी जान को खतरा बताते हुए सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव ने यह मांग उठाई और इस संबंध में ACS को पत्र भी लिखा है। 


 


8 June 2024 at 11:01 IST

शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर बैठक

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बीजेपी मुख्यालय में थोड़ी देर में बैठक शुरू होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष यह मीटिंग लेंगे, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह में व्यवस्था के लिए सबको जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
 


8 June 2024 at 09:33 IST

लखनऊ में आज सपा की बैठक

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी सांसद और उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। इस बीच पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव की तस्वीर और 'सबके श्री अखिलेश, अयोध्या के अवधेश' के नारे के साथ पोस्टर लगाए गए हैं।


8 June 2024 at 09:31 IST

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई विदेशी मेहमान

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफ़ीफ़, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने हिस्सा लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के अलावा नेता उसी शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।
 


8 June 2024 at 08:02 IST

CM योगी ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह 11 बजे सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह अहम मीटिंग बुलाई गई, जिसमें यूपी में BJP के प्रदर्शन पर मंथन हो सकता है। इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी। 


8 June 2024 at 08:02 IST

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज

लोकसभा चुनाव नतीजों के मंथन के लिए आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में विचार विमर्श के साथ आगे की रणनीति तय होगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सदस्य शामिल रहेंगे। साथ ही इस बैठक में राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता पद संभालने पर भी विचार संभव है।  

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 June 2024 at 08:07 IST