Updated March 28th, 2024 at 09:50 IST

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, गाजियाबाद से डॉली तो सिंधिया के खिलाफ किसे उतारा?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Reported by: Deepak Gupta
डॉली शर्मा गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार | Image:X- @dollysharmaINC
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इनमें झारखंड के लिए 3, मध्य प्रदेश के लिए 3, उत्तर प्रदेश के लिए 4 और तेलंगाना के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मिकी, सीतापुर से नकुल दुबे और महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के बात करें तो आठवीं लिस्ट में 3 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रताप भानू शर्मा चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Advertisement

झारखंड की बात करें तो यहां भी 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से  जयप्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

बात तेलंगाना की करें तो राज्य की चार सीटों पर प्रत्याशिओं का ऐलान किया गया है। इनमें आदिलाबाद से अथ्रम सगुना, निजामाबाद से ततीपर्थी जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से चमाला किरण कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है।

Advertisement

यहां देखिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट

  • गाजियाबाद - डॉली शर्मा
  • बुलंदशहर- शिवराम वाल्मिकी
  • सीतापुर - नकुल दुबे
  • महाराजगंज - वीरेंद्र चौधरी
  • गुना - राव यादवेंद्र सिंह
  • दमोह - तरवर सिंह लोधी
  • विदिशा - प्रताप भानू  शर्मा
  • खूंटी - कालीचरण मुंडा
  • लोहरदगा - सुखदेव भगत
  • हजारीबाग - जयप्रकाश भाई पटेल
  • आदिलाबाद - अथ्रम सगुना
  • निजामाबाद - ततीपर्थी जीवन रेड्डी
  • मेडक - नीलम मधु
  • भोंगीर- चमाला किरण कुमार रेड्डी

इसे भी पढ़ें: UNESCO में गरबा को मिली मान्यता, PM मोदी बोले- यह जीवन, संस्कृति और...

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 08:59 IST

Whatsapp logo