अपडेटेड 28 March 2024 at 09:50 IST
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, गाजियाबाद से डॉली तो सिंधिया के खिलाफ किसे उतारा?
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इनमें झारखंड के लिए 3, मध्य प्रदेश के लिए 3, उत्तर प्रदेश के लिए 4 और तेलंगाना के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मिकी, सीतापुर से नकुल दुबे और महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के बात करें तो आठवीं लिस्ट में 3 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रताप भानू शर्मा चुनाव मैदान में उतारा गया है।
झारखंड की बात करें तो यहां भी 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
बात तेलंगाना की करें तो राज्य की चार सीटों पर प्रत्याशिओं का ऐलान किया गया है। इनमें आदिलाबाद से अथ्रम सगुना, निजामाबाद से ततीपर्थी जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से चमाला किरण कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है।
यहां देखिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट
Advertisement
- गाजियाबाद - डॉली शर्मा
- बुलंदशहर- शिवराम वाल्मिकी
- सीतापुर - नकुल दुबे
- महाराजगंज - वीरेंद्र चौधरी
- गुना - राव यादवेंद्र सिंह
- दमोह - तरवर सिंह लोधी
- विदिशा - प्रताप भानू शर्मा
- खूंटी - कालीचरण मुंडा
- लोहरदगा - सुखदेव भगत
- हजारीबाग - जयप्रकाश भाई पटेल
- आदिलाबाद - अथ्रम सगुना
- निजामाबाद - ततीपर्थी जीवन रेड्डी
- मेडक - नीलम मधु
- भोंगीर- चमाला किरण कुमार रेड्डी
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 28 March 2024 at 08:59 IST