अपडेटेड 15 April 2024 at 09:22 IST

कांग्रेस ने जारी की 3 ऑब्जर्वर की सूची, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में ये लोग निभाएंगे जिम्मेदारी

Congress Released Observers List : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की हैं। प्रदेश में एक जून हो होनी है वोटिंग।

Follow : Google News Icon  
Congress leader Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: ANI/ File Photo

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जी जान लगा कर चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों यानी ऑब्जर्वर की सूची जारी की है। 

कांग्रेस ने मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए यह सूची जारी की है। जिसमें संजय दत्त को अहम जिम्मेदारी देते हुए मंडी लोकसभी चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। बता दें मंडी में संजय दत्त पार्टी के चुनावी मामलों की देखरेख करेंगे, जबकि अनीस अहमद हमीरपुर और धीरज गुर्जर कांगड़ा के ऑब्जर्वर होंगे जो कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव में देखरेख का काम संभालेंगे।

हिमाचल प्रदेश में एक जून को होगी वोटिंग 

हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटें हैं- हमीरपुर , मंडी , शिमला और कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली छह विधानसभा सीटों के साथ साथ चार लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग एक जून को होगी और वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑब्जर्वर को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में इन सीटों के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में इन तीन नेताओं को जिम्मेदारी दी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : BJP सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के घर पसरा मातम, भाई कुंवर विक्रम सिंह की मौत

बीजेपी ने मंडी से कंगना रनौत को दिया है टिकट 

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं मंडी लोकसभा से बीजेपी ने कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। बता दें इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार का दबदबा रहा है वहीं, वर्तमान में इस सीट पर वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा देवी सिंह मौजूदा सांसद हैं। वहीं अब जब कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की। वहीं तुरंत प्रभाव से सभी नेता तो अपनी जिम्मेदारी के लिए मैदान में उतरने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'विपक्ष बिना पढ़े टिप्पणी न करें', संकल्प पत्र पर बोलीं वित्त मंत्री

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 April 2024 at 08:09 IST