लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पंजाब के दिग्गज कांग्रेसी सांसद ने थामा BJP का दामन
2024 लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के एक दिग्गज कांग्रेस सांसद BJP में शामिल हो गए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Congress MP Ravneet Singh Bittu Joined BJP: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों में लगी कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है। चुनाव से ठीक पहले पंजाब (Punjab) के एक दिग्गज कांग्रेसी सांसद ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और बीजेपी ज्वॉइन कर ली है।
हाथ का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले ये दिग्गज सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हैं, जो लुधियाना लोकसभा सीट से MP में हैं।
बिट्टू ने मंगलवार, 26 मार्च को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में BJP की सदस्यता ली। बिट्टू उस वक्त BJP में शामिल हुए जब चुनाव सिर पर खड़े हैं। उन्हें पंजाब में कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है। वो तीन बार के सांसद हैं। वो लुधियाना से दो बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। 2014 के बाद 2019 में भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 में कांग्रेस ने बिट्टू को आनंदपुर साहिब से टिकट दिया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन अब वो BJP में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस के लिए ये एक बड़ा झटका है। वैसे तो फिलहाल पंजाब में कांग्रेस का पलड़ा इतना भारी नहीं है, लेकिन बिट्टू के जाने के बाद वो और कमजोर हो सकती है। उन्हें राहुल गांधी का भी करीबी माना जाता था।
BJP ज्वॉइन करने के बाद क्या बोले बिट्टू?
Advertisement
रवनीत सिंह बिट्टू ने BJP ज्वॉइन करने के बाद कहा-
मैं किसी पार्टी को गलत नहीं बता रहा हूं, बस पंजाब पीछे क्यों रहे? मैंने जब भी प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से पंजाब को लेकर कोई बात की है तो उन्होंने हमेशा उसे सकारात्मक तरीके से लिया है। हम पंजाब को आगे लेकर जाना चाहते हैं। जब देश आगे बढ़ रहा है तो पंजाब क्यों पीछे रहे? पंजाब की जनता हमें MP बना कर भेजती है और हम संसद में आकर विपक्ष में बैठ जाते हैं। अब पंजाब के लिए करने का समय आ गया है, जीते हुए MP अगर PM से बात करेंगे तो मुद्दे हल होंगे। पंजाब आगे कैसे बड़े इस पर काम करना है, PM साहब ने हमेशा पंजाब के लिए बात की है।
बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू बहुत पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी खालिस्तानियों ने बम से उड़ा कर हत्या कर दी थी, इसलिए रवनीत सिंह बिट्टू शुरू से ही खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।