अपडेटेड 9 March 2024 at 10:16 IST

MP: कांग्रेस को झटके पर झटका, दिग्गज कांग्रेसी सुरेश पचौरी सहित 9 नेता बीजेपी में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी के साथ कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की सदस्‍यता ली।

Follow : Google News Icon  
Congress leader and ex-Union minister Suresh Pachouri, ex-MP Rajukhedi joins BJP
Congress leader and ex-Union minister Suresh Pachouri, ex-MP Rajukhedi joins BJP | Image: Republic

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी को झटके पर झटका लग रहा है। अब मध्‍य प्रदेश से खबर आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी के साथ कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की सदस्‍यता ली।

सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

विशाल पटेल
गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी
संजय शुक्ला
अर्जुन पलिया
आलोक चंसोरिया
कैलाश मिश्रा
योगेश शर्मा
अतुल शर्मा
सुभाष यादव
दिनेश ढिमोले

आपको बता दें कि सुरेश पचौरी ने 1972 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से अपन राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

चार बार राज्यसभा पहुंचे पचौरी

Advertisement

1972 में सुरेश पचौरी ने युवा कार्यकर्ता के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की। 1981 में उन्हें मप्र युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, इस पद पर वे 1983 तक रहे। राजनीति में धीरे-धीरे ऊपर जा रहे पचौरी  को 1984 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, इस पद पर वे एक साल रहे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी  1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और फिर 1990, 1996 और 2002 में भी राज्यसभा गए।

केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनाए गए 

साल 1995 में सुरेश पचौरी ने एक केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में रक्षा मंत्रालय,  कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली। 2008 से 2011 तक वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान और समन्वय विभाग के संयोजक हैं। 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 10:11 IST