400 पार के नारे से डर गई कांग्रेस, इसलिए संविधान को लेकर फैला रहे भ्रम- कर्नाटक में बोले अमित शाह
कर्नाटक के हावेरी में रोड शो के दौरान अमित शाह ने संविधान को लेकर राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पर कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) धुंआधार प्रचार में जुटी है। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) मिशन दक्षिण पर हैं। कर्नाटक के हावेरी में रोड शो के दौरान अमित शाह ने संविधान को लेकर राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पर कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं।
शाह ने कहा कि हमारे पास 10 साल से बहुमत है, हमने संविधान का क्या किया? हमने अपने बहुमत का उपयोग धारा 370 और तीन तलाक को खत्म करने और देश को मजबूत करने में किया। वे 400 पार के नारे से डर गए हैं इसलिए इस तरह की भ्रांति फैला रहे हैं।
कांग्रेस हताश है, इसलिए वीडियो एडिट किया- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनता सब कुछ जानती और समझती है। 16 साल तक हमने आरक्षण को नहीं छुआ और हम इसे छूना भी नहीं चाहते। वे (कांग्रेस) हताश हैं इसलिए उन्होंने मेरा वीडियो एडिट किया और इसे गलत तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश की।
Advertisement
प्रज्वल रेवन्ना पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?
अमित शाह ने JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले पर कहा, "कर्नाटक में सरकार कांग्रेस पार्टी की है। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है। वे इसके बारे में महीनों से जानते थे। लेकिन वोक्कालिंगा मतदान समाप्त होने तक उन्होंने उसे नहीं पकड़ा। उन्होंने उसे भागने दिया, इसके लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, उपमुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।"
Advertisement
इसे भी पढ़ें : आजमगढ़ सीट से BJP उम्मीदवार निरहुआ बोले- हारने के बाद भी और जीतने के बाद भी... मेरी यही गारंटी है