अपडेटेड 6 May 2024 at 17:33 IST

मंडी में विक्रमादित्य-कंगना में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस उम्मीदवार बोले- बॉलीवुड में जो कारनामे..

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि हम प्रदेश के हर वर्ग के लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं। BJP प्रत्याशी PM मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Congress leader Vikramaditya Singh vs bjp candidate Kangana Ranaut
कांग्रेस नेता विक्रमादित्यसिंह और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत | Image: Facebook

Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों तरफ प्रत्याशी एक दूसरे पर जमकर जुबानी वार कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर सियासी निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पास विजन है, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी के पास कोई विजन नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि हम प्रदेश के हर वर्ग के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी केवल पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं। उनको मंडी लोकसभा इलाके की कोई जानकारी ही नहीं है, केवल हवा में बातें कर रही हैं। ये हिमाचल प्रदेश में चलने वाला नहीं है। क्या वो हार के बाद मंडी की जनता के साथ रहने का शपथपत्र देंगी? मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे पूछ रही है, क्या वो अपना बॉलीवुड करियर मंडी क्षेत्र के लिए त्याग देंगी?

'प्रदेश की जनता 1 जून को जवाब देगी'

विक्रमादित्य सिंह लगातार कंगना रनौत पर निशाना साध रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी प्रत्याशी को मंत्री क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विक्रमादित्य ने कहा कि वो लगातार जिस तरीके की टीका-टिप्पणी कर रही हैं, हम उसपर रिप्लाई करके उनको सम्मानित नहीं करना चाहते हैं। उनके जो बॉलीवुड में कारनामे हैं, हम उसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की जनता 1 जून को मैडम को इसका जवाब दे देगी।

विक्रमादित्य ने कहा कि वह अपनी प्राथमिकताओं पर काम करेंगे, जिसमें मंडी को स्मार्ट सिटी बनाना, ब्यास रिवर फ्रंट का निर्माण, पांगी को तीसा से सुरंग के जरिए जोड़ना और जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण शामिल है।

Advertisement

नामांकन भरेंगे नामांकन?

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा में 1 जून को मतदान होना है। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वह अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कंगना 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

ये भी पढ़ें: 'PM पाकिस्तान को आंख भी दिखा दें, तो नाश हो जाएगा', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 17:33 IST