LIVE BLOG

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर...आचार्य प्रमोद बोले- जो बताएगा जमीनी हकीकत, उसे जाना पड़ेगा

Loksabha Election 2024: राहुल गांधी आज से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। इस यात्रा से पहले कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

I.N.D.I.Alliance India bloc India alliance
विपक्षी गठबंधन | Image: PTI

राहुल गांधी ने की लोगों से बातचीत

मणिपुर के थौबल से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोगों से बातचीत करते हुए देखा गया। 


कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कुछ ही देर में मणिपुर के थौबल से शुरू होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेता मौजूद हैं। 


Advertisement

मणिपुर के इंफाल पहुंचे राहुल गांधी

मणिपुर के इंफाल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह आज मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।


देवरा शिवसेना ऑफिस पहुंचे

मिलिंद देवरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यालय पहुंचे।


Advertisement

देवरा शिवसेना में आना चाहें तो स्वागत है- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मुझे मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। अगर वह पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।"


न सनातन, राम की बात सुनना चाहते हैं- आचार्य प्रमोद

मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर आचार्य प्रमोद ने कहा, “कांग्रेस में कुछ ऐसे लोगों का कब्जा हो गया है जो न तो सच सुनना चाहते हैं, न सनातन, राम की बात सुनना चाहते हैं। जो श्री राम और सच की बात, जमीनी हकीकत को बताने की कोशिश करेगा उसे कांग्रेस छोड़नी पड़ रही है...भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को जिस तरह ठुकराने का काम किया गया है, मुझे लगता है कि उनका प्रकोप शुरु हो गया है।"


जयवीर शेरगिल का कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस से बीजेपी आए जयवीर शेरगिल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “जो भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग रचा रहे वो भारत की सभ्यता संस्कृति से ही नहीं जुड़ पा रहे, पुराने साथी छोड़ कर जा रहे, चुनावों में मात खा रहे।”


कांग्रेस ने ट्वीट किया- न्याय का हक, मिलने तक...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि अन्याय के खिलाफ न्याय की हुंकार लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी। हर भारतीय तक.. न्याय का हक, मिलने तक।


मिलिंद देवरा पर संजय राउत क्या बोले

मिलिंद देवरा के कांग्रेस से इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का कहना है, "हम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली देवरा को जानते थे। वह एक बड़े नेता थे, वह कांग्रेस से बहुत जुड़े हुए और वफादार थे।''


मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर जयराम रमेश ने क्या कहा

मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि मुरली देवरा हमारी पार्टी के बड़े नेता थे और उनकी सभी पार्टियों से दोस्ती थी लेकिन वह एक कट्टर कांग्रेसी थे। मैं आज उन्हें याद करता हूं।


शिंदे गुट में शामिल होंगे देवड़ा!

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना (सीएम एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल होंगे।


लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

आज से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से एक और यात्रा की शुरुआत होगी, ये इस बात का प्रतीक है कि राहुल गांधी इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं। वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।"


मुझे उम्मीद है कि देश एकजुट रहेगा- डीके शिवकुमार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है... मुझे उम्मीद है कि देश एकजुट रहेगा... यह यात्रा सिर्फ लोकसभा के लिए नहीं है, यह बेरोजगारी, महंगाई और जो भी मुद्दे हैं उनको बचाने के लिए है।"


मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक ट्वीट में देवड़ा ने कहा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।'


बीजेपी कर रही धर्म की राजनीति

राम मंदिर पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा हैं कि बीजेपी के लोगों का आजादी और आजादी के बाद क्या योगदान है? उन्होंने क्या बलिदान दिया है?…ये लोग (बीजेपी) भगवान का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं। ऐसे लोग राजनीतिक लाभ के लिए, भगवान के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।


Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से Bharat Jodo Nyay Yatra की शुरूआत करेंगे। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दो महीने में 6000 किलोमीटर का सफर करेंगे। यात्रा की शुरूआत मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा के दौरान पैदल और बस से सफर करेंगे।

Published By:
 Arpit Mishra

पब्लिश्ड