अपडेटेड 7 April 2024 at 20:22 IST

कांग्रेस और भ्रष्टाचार चोली दामन का साथ, हमारे लिए जनता जनार्दन; उनके लिए परिवार सबकुछ- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Follow : Google News Icon  
Defence Minister Rajnath Singh
Defence Minister Rajnath Singh | Image: PTI/ File Photo

Lok Sabha Election: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीकानेर के कोलायत में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ प्रधानमंत्री की राजनीति का ट्रैक रिकार्ड बेहद शानदार है और यह इसलिये शानदार है, क्योंकि हम जनता को जनार्दन मानते हैं और कांग्रेस के लोग एक परिवार को।’’

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है।

कांग्रेस सेना के जवानों पर सवाल उठाती है- राजनाथ सिंह

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस सेना के जवानों पर सवाल उठाती है। वे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। पूरी दुनिया को सबूत मिल गया है, सिर्फ कांग्रेस को नहीं मिला।’’

कांग्रेस 'एक देश, एक चुनाव' का विरोध कर रही- राजनाथ सिंह

Advertisement

उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश का पैसा, समय और संसाधन बचेंगे। उन्होंने कहा, "'एक देश, एक चुनाव' को लोगों का समर्थन मिलेगा लेकिन कांग्रेस आदतन इसका विरोध कर रही है।"

उन्होंने कहा कि भारत 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

'मोदी भारत के प्रधानमंत्री तीसरी बार बनने जा रहे हैं'

इसके बाद झुंझुनूं में लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोंधित करते हुए सिंह ने कहा ‘‘सारी दुनिया ने यह मानलिया है कि 2024 में भारत में दो तिहाई बहुमत से यदि किसी की सरकार बनने जा रही है तो भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने जा रही है और मोदी भारत के प्रधानमंत्री तीसरी बार बनने जा रहे है।’’

उन्होंने कहा ‘‘यही कारण है कि दूसरे देशो के बहुत सारे राष्ट्राध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित कर रहे है।’

अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढी- राजनाथ

उन्होंने कहा ‘‘अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढी है। 2014 में अर्थव्यवस्था के आकार में भारत दुनिया के देशो में 11 वें स्थान पर था आज भारत पांचवे स्थान पर पहुंच गया है।’’

कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ- राजनाथ

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद ही कांग्रेस की ऐसी सरकार रही हो जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे हो। भ्रष्टाचार के आरोप इस सीमा तक लगे थे कि सरकार के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी थी।

उन्होंने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 10 वर्षो का समय हम लोगों (भाजपा) का भी गुजरा है.. विरोधी क्या.. दुनिया का कोई व्यक्ति उंगली उठा कर नहीं कह सकता है कि हमारी सरकार के दामन पर एक भी भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा हो.. कोई नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि क्या कारण है जब कांग्रेस आती है तभी भ्रष्टाचार बढता है क्या इनका चोली दामन का संबंध है।

इसे भी पढ़ें :  हैदराबाद का सियासी रण! माधवी लता के निशाने पर असदुद्दीन ओवैसी, बोलीं- सच्चाई को बचाने के लिए लड़ाई

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 20:22 IST