अपडेटेड 21 May 2024 at 19:44 IST

मनोहर लाल खट्टर के लिए BJP के दो CM ने झोंकी ताकत, नायब सैनी बोले- प्रदेश की 10 सीटें होंगी हमारी

Karnal Loksabha Election: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पानीपत पहुंचे, करनाल संसदीय क्षेत्र से BJP प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में जनता को संबोधित किया।

Follow : Google News Icon  
Karnal Loksabha Seat
करनाल लोकसभा सीट | Image: Republic

करनाल लोकसभा सीट : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरियाणा के पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने करनाल संसदीय क्षेत्र  (Karnal Loksabha Election) से BJP प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में बोला कि, ‘पूरे हरियाणा के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को समर्थन मिल रहा है। हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीट हम जीतेंगे।’

पानीपत में संसदीय क्षेत्र करनाल  (Karnal Loksabha Election) से बीजेपी प्रत्याशी और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में आयोजित एक नागरिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। 

हरियाणा में 10 की 10 सीटें होंगी हमारी- नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, लोगों में बहुत उत्साह है, आज पूरे हरियाणा के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को समर्थन मिल रहा है। अब लोगों ने इस बात का आंकलन करना शुरू कर दिया है कि दो विचारधाराएं हैं, एक घमंडिया गठबंधन है जिसके नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं... वहीं दूसरी ओर PM मोदी विकसित भारत की बात करते हैं, वे गरीब, महिला, युवा सबकी चिंता करते हैं। हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीटें हम जीतेंगे।"  

यह भी पढ़ें : सपाइयों पर टूटी लाठियां... आजमगढ़ में अखिलेश यादव की रैली में कटा बवाल

Advertisement

हॉट सीट करनाल से मैदान में खट्टर और दिव्यांशु 

करनाल लोकसभा सीट (Karnal Loksabha Election) से हरियाणा के पूर्व मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से 31 साल के दिव्यांशु बुद्धिराजा को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यह सीट देश प्रदेश में हॉट बनी हुई है। अब देखना है कि क्या यहां से खट्टर जीत कर बीजेपी के लिए जीत की हैट्रिक लगाएंगे। वैसे यह सीट दिग्गजों की हार के लिए पहचानी जाती है। इस सीट पर एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस करनाल सीट के लिए दिग्गज नेता सुषमा स्वराज भी जीत के लिए तरस गई थीं। करनाल में ब्राह्मण वोटर सबसे ज्यादा बताए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : ये है धोनी की शागिर्दी में रहने का फायदा, IPL में बना स्टार तो बरसा पैसा 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 19:31 IST