Chandni Chowk LS Seat: दिल्ली की सबसे छोटी लोकसभा सीट, लगातार दो बार भाजपा विजयी
चांदनी चौक 1956 में अस्तित्व में आई। 1957 में चुनाव हुए और कांग्रेस का परचम लहराया। पिछले 2 लोकसभा चुनाव भाजपा जीतती आ रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Chandni Chowk LS Seat: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सबसे छोटी लोकसभा सीट है। दिल्ली की 7 सीटों में से एक अहम सीट। मौजूदा वक्त में भाजपा के डॉ हर्षवर्धन यहां से सांसद है। इन्होंने 2019 में जीत रिपीट की। 2014 में कांग्रेस के कद्दावर कपिल सिब्बल को तो 2019 में कांग्रेस के ही जयप्रकाश अग्रवाल को मात दी।
यह सीट 1956 में अस्तित्व में आई। 1957 में चुनाव हुए और कांग्रेस का परचम लहराया। 1957 में कांग्रेस के राधा रमण ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1962 में फिर कांग्रेस के शाम नाथ जीते। इसके बाद 1967 में बाजी पलटी और भारतीय जनसंघ (बीजेएस) से आर. गोपाल जीते। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कुल 14 बार कांग्रेस और 2019 मिलाकर 5 बार भाजपा जीती।
2019 के चुनावी नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 चांदनी चौक लोकसभा सीट से डॉ. हर्षवर्धन ने लगातार दूसरी बार फिर शानदार जीत दर्ज की। 2,28,145 वोटों से जीते। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन को 5,19,055 वोट मिले हैं। तो वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के नेता जयप्रकाश अग्रवाल को 2,90,910 वोटों पर सिमट गए तीसरी पायदान पर 'आप' के पंकज गुप्ता रहे जिन्हें मात्र 1,44,551 वोट प्राप्त हुए।
| कार्यकाल | सांसद | पार्टी |
| 1957-62 | राधा रमण | कांग्रेस |
| 1962-67 | शामनाथ | कांग्रेस |
| 1967-71 | राम गोपाल शालवाले | भारतीय जन संघ |
| 1971-77 | सुभद्रा जोशी | कांग्रेस |
| 1977-80 | सिकंदर बख्त | जनता पार्टी |
| 1980-84 | भीकू राम जैन | कांग्रेस |
| 1984-89 | जय प्रकाश अग्रवाल | कांग्रेस |
| 1989-91 | जय प्रकाश अग्रवाल | कांग्रेस |
| 1991-96 | ताराचंद खंडेलवाल | भाजपा |
| 1996-98 | जय प्रकाश अग्रवाल | कांग्रेस |
| 1998-99 | विजय गोयल | भाजपा |
| 1999–2004 | विजय गोयल | भाजपा |
| 2004-09 | कपिल सिब्बल | कांग्रेस |
| 2009-14 | कपिल सिब्बल | कांग्रेस |
| 2014-19 | डॉ हर्षवर्धन | भाजपा |
| 2019- पदस्थ | डॉ हर्षवर्धन | भाजपा |
2014 के नतीजे
2014 लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा सीट पर बीजेपी जीती थी। सीट पर बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन, आम आदमी पार्टी के आशुतोष और कांग्रेस के दिग्गज कपिल सिब्बल ने चुनाव लड़ा था। साल 2014 में इस सीट पर कुल 69 फीसदी मतदान हुआ।
Advertisement
चांदनी चौक के बारे में
चांदनी चौक सीट में आदर्श नगर, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बजार, चांदनी चौक, मटियामहल और बल्लीमारान जैसे विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस सीट से 2019 लोकसभा चुनाव में 3 बड़े दलों भाजपा, आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 26 योद्धा चुनावी अखाड़े में थे।
ये भी पढ़ें- Dadra & Nagar Haveli Lok Sabha: बीजेपी-कांग्रेस का दबदबा, फिर भी बाजी मारते रहे निर्दलीय