अपडेटेड 5 June 2024 at 18:55 IST

बेटे करण भूषण सिंह की जीत से गदगद बृज भूषण, बोले- देवी पाटन मंडल की जनता का मिला आशीर्वाद

लोकसभा चुनाव में कैसरगंज सीट से बेटे करण भूषण सिंह की जीत के बाद पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने देवी पाटन मंडल की जनता का धन्यवाद दिया है।

Follow : Google News Icon  
karan-bhushan-with-brijbhushan-singh
बृजभूषण शरण सिंह के साथ करण भूषण | Image: Republic

राघवेंद्र पांडेय

Brij Bhushan Sharan Singh : लोकसभा चुनाव में कैसरगंज सीट से बेटे करण भूषण सिंह की जीत के बाद पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने देवी पाटन मंडल की जनता का धन्यवाद दिया है। बृज भूषण ने कहा कि सबसे पहले मैं देवी पाटन मंडल की जनता को धन्यवाद देता हूं क्योंकि देवी पाटन मंडल राम जन्मभूमि आंदोलन से सदैव जुड़ा रहा है।

पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि  इस समय भी देवी पाटन मंडल की जनता ने 4 में से 3 सीट देकर के ये साबित कर दिया कि ये राम के भक्त हैं, अयोध्या से जुड़े हैं, अयोध्या से पुराना नाता है और देवी पाटन मंडल से भारतीय जनता पार्टी की झोली में 4 में से 3 दिया है। इसलिए देवी पाटन मंडल की जनता को बधाई है, कैसरगंज की जनता को बधाई है। 6 बार मैं स्वयं, एक बार मेरी पत्नी, बेटा विधायक, फिर बेटा सांसद ये सब देवी पाटन मंडल की जनता का आशीर्वाद है।

पार्टी के बड़े नेता हार की समीक्षा करेंगे- बृज भूषण शरण सिंह

Advertisement

अयोध्या की हार पर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए हम राम के भक्त हैं। देवी पाटन मंडल का सबसे ज्यादा देश के अंदर सबसे अधिक लगाव अगर अयोध्या से है, हनुमान जी से है, राम जी से है, शिव से है तो देवी पाटन मंडल का है। उन्होंने कहा कि हार कारण मैं नहीं बता सकता। यूपी में सीटें कम आने का कारण क्या रहा इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि हमारे यंहा तो सब जीते हैं। पार्टी के बड़े नेता हार की समीक्षा करेंगे।

बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं

Advertisement

लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा क्षेत्रों में से 542 के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें बीजेपी ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। बीजेपी की जीत की संख्या 2019 की 303 सीटों और 2014 में जीती गई 282 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर कांग्रेस ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। कांग्रेस ने 2019 में 52 और 2014 में 44 सीटों की तुलना में 2024 में 99 सीटें जीतीं।

8 जून को शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

देश में नए सिरे से एनडीए सरकार का गठन होगा। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी 272 के बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। फिलहाल एनडीए सरकार का गठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से BJP की हार पर भड़के प्रमोद कृष्णम, बोले- हिंदुओं का विभाजन...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 18:51 IST