अपडेटेड 2 March 2024 at 21:10 IST
लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान, राजनाथ को फिर लखनऊ से टिकट
PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा ईजाद किया था अबकी बार 400 पार। इसको लेकर BJP ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Election 2024 BJP Release First list: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ ही दिनों पहले पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा ईजाद किया था अबकी बार 400 पार। इसको लेकर बीजेपी ने अपने 195 उम्मीदवारों उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी का कौन सा दिग्गज किस संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में ताल ठोकेगा इसकी तस्वीर भी साफ हो गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर राजनाथ सिंह को टिकट दिया गया है।
इसके पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में राजनाथ सिंह को इस सीट से पहली और दूसरी बार टिकट दिया गया था इस बार फिर बीजेपी ने राजनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार मौका दिया है। इसके पहले इस सीट से साल 2009 में लालजी टंडन चुनाव लड़े थे।
कुल 34 केंद्रीय मंत्रियों को मिला टिकट
लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की इस लिस्ट में कुल 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं इस लिस्ट में 50 साल से कम उम्र के 47 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 28 महिलाओं के नाम शामिल हैं वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। जबकि बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरला की 12, दिल्ली की 5, गोवा की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान निकोबार की एक और दमन दीव की एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
- उत्तर प्रदेश- 51
- पश्चिम बंगाल- 26
- मध्य प्रदेश- 24
- गुजरात- 15
- राजस्थान- 15
- केरल- 12
- दिल्ली- 5
- गोवा- 1
- त्रिपुरा- 1
- अंडमान- 1
- दमन- 1
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ- राजनाथ सिंह
- गौतमबुद्धनगर- महेश शर्मा
- मथुरा- हेमा मालिनी
- आगरा-सत्यपाल सिंह बघेल
- खीरी- अजय मिश्र टेनी
- हरदोई- जय प्रकाश रावत
- उन्नाव- साक्षी महाराज
- अमेठी- स्मृति ईरानी
मध्य प्रदेश
- मुरैना- शिवमंगल सिंह
- भिंड- संध्या राय
- गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर- लता वानखेड़े
- टीकमगढ़- वरेंद्र खाटी
- दमोह- राहुल लोधी
- सतना- गणेश सिंह
- सीधी- राजेश मिश्रा
- जबलपुर- आशीष दुबे
- मंडला- फगन सिंह कुलस्ते
- विदिशा- शिवराज सिंह
- भोपाल- आलोक शर्मा
- कोटा- ओम बिरला
- अलवर- भूपेंद्र यादव
- जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
- चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
- नागौर- ज्योति मिर्धा
पीएम आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले PM आवास पर एक बैठक भी हुई थी, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद ने मंथन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह तय हो गया था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी किस सीट से किस उम्मीदवार को उतारेगी।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 18:53 IST