Lok Sabha Election: नवरात्रि में जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र, जानिए किन-किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) इस हफ्ते नवरात्रि में जारी कर सकती है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) इस हफ्ते नवरात्रि में जारी कर सकती है। सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी इस सप्ताह से शुरू होने वाली नवरात्रि के दौरान अपना घोषणापत्र जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसको लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में घोषणापत्र समिति की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, घोषणापत्र के लिए नागरिकों से 1.5 लाख से अधिक वीडियो के माध्यम से सुझाव लिये गये। वहीं नमो ऐप के जरिए 40 हजार से ज्यादा भारतीयों के इनपुट लिए गए हैं। बीजेपी का घोषणा पत्र समग्र विकास पर आधारित होगा।
घोषणा पत्र में इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
Advertisement
- विकास
- विकसित भारत 2047
- युवा
- किसानों
- नारीशक्ति
- गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या
- और भारत के सांस्कृतिक पहलू
इसके अलावा विकसित भारत 2047 और मोदी की गारंटी घोषणापत्र का नेतृत्व करेंगे।
बहरहाल, बीजेपी के घोषणा पत्र में जनता के लिए क्या निकलेगा ये तो संकल्प पत्र जारी होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन जैसी उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा ऐसा कोई वादा नहीं करेगी जिसे पूरा न किया जा सके। भाजपा का मुख्य फोकस युवा, किसान, विकास, 2047 तक विकसित भारत, नारीशक्ति जैसे मुद्दों पर रहने वाला है।
Advertisement
कांग्रेस ने जारी किया 'न्याय पत्र'
बता दें कि कांग्रेस ने कुछ रोज पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसे उन्होंने 'न्याय पत्र' का नाम दिया है। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने देश के लोगों को 25 गारंटियां दी हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण गारंटी गरीब परिवार की महिलाओं का सालाना एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की वादा है।
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव
देश में 7 चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आएंगे।
- पहला चरण- 19 अप्रैल, 102 सीट
- दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
- तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
- चौथा चरण- 13 मई, 96 सीट
- पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
- छठवां चरण- 25 मई, 57 सीट
- सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट