इमरती देवी का रस खत्म वाले बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य, बोले- घटिया बयान, महिलाएं देंगी जवाब
इमरती देवी को लेकर दिए जीतू पटवारी की ओछी टिप्पणी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे कांग्रेस की मानसिकता करार का परिचायक बताया है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Imarti Devi Controversy: एमपी कांग्रेस के कद्दावर और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी नेता इमरती देवी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। कांग्रेस सरकार में ही कभी मंत्री पद संभाल चुकीं इमरती देवी पर किए गए आपत्तिजनक बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सख्त ऐतराज जताया है।
जीतू ने ग्वालियर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था- इमरती जी का रस खत्म हो गया है...अब चाशनी भी, बाकी नहीं है। पहली बार नहीं है जब सिंधिया संग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल इमरती देवी के लिए अफसोसनाक शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। इनसे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें आइटम कहा था।
बिफरे सिंधिया
जीतू पटवारी के बिगड़े बोलों पर सिंधिया ने एक्स पर त्वरित प्रतिक्रिया भी दी थी। इसके बाद मीडिया ने जब सवाल किया तो ऑन कैमरा कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। बोले- "कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इतना घटिया बयान दिया गया है। यह महिलाओं के प्रति कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दिखाता है। इसका जवाब कांग्रेस को सारे प्रदेश की महिलाएं आने वाले दिनों में देंगी।"
बीजेपी प्रवक्ता ने दिखाई आंख, प्रियंका से किया सीधा सवाल
इस बीच इमरती देवी ने कहा कि वो पटवारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएंगीं। तो बीजेपी प्रवक्ता आशीष ऊषा अग्रवाल ने जीतू पटवारी के इस बयान को घटिया मानसिकता से जोड़ा। उन्होंने कहा 'कांग्रेस नेता महिलाओं में रस ढूंढते हैं। जिन जीतू पटवारी को बीजेपी की एक दलित नेत्री में रस कम नजर आता है। क्या वही जीतू पटवारी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस नजर से ही देखते हैं?'
Advertisement
'ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए नीच से नीच शब्द ढूंढकर लाते हैं। महिलाएं दिग्विजय सिंह को टंच माल, कमलनाथ को आइटम नजर आती हैं और इनका अनुसरण करते हुए जीतू पटवारी उनमें रस और चाशनी ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस का मूलचरित्र ही महिला विरोधी है। जीतू पटवारी की इस घृणित और निंदनीय मानसिकता पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी क्या राय रखती हैं?'
इमरती देवी कौन?
पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। कांग्रेस की कद्दावर नेता रही इमरती देवी को ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास माना जाता है। जब कांग्रेस को कई सीटों पर लगातार हार मिल रही थी, तो डबरा सीट से लगातार दो बार कांग्रेस टिकट पर इमरती देवी विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी का दामन थामा था।
Advertisement
जीतू पर एफआईआर करेंगी पूर्व मंत्री
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने पटवारी के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 'मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की घृणित मानसिकता, महिलाओं में रस ढूंढते हैं कांग्रेसी. जिन जीतू पटवारी को भाजपा की एक दलित नेत्री में रस कम नजर आता है, क्या वही जीतू पटवारी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस नजर से ही देखते हैं?'