BJP First List: स्मृति ईरानी अमेठी से फिर ठोकेंगी ताल, गांधी परिवार से उतारेगा कोई उम्मीदवार?
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। स्मृति ईरानी को अमेठी से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

BJP First List : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जो वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में यूपी से 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
इस लिस्ट में पीएम मोदी ने अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ से, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।
- वाराणसी - नरेंद्र दास मोदी
- कैराना-प्रदीप कुमार
- मुजफ्फरपुर- संजीव बालियान
- नगीना-ओम कुमार
- रामपुर-घनश्याम लोधी
- संभल- परमेश्वर लाल सैनी
- अमरोहा-कंवर सिंह तंवर
गौतम बुद्ध नगर-डॉ.महेश शर्मा - बुलंदशहर- डॉ. भोला सिंह
- मथुरा- हेमा मालिनी
- आगरा-सत्यपाल सिंह बघेल
- फतेहपुर सीकरी-राज कुमार चाहर
- एटा-राजवीर सिंह( राजू भैया)
- आंवला-धर्मेंद्र कश्यप
- शाहजहांपुर-अरुण कुमार सागर
- खीरी- अजय मिश्रा टेनी- खीरी
- धौरहरा- रेखा वर्मा
- सीतापुर- राजेश वर्मा
- हरदोई- जय प्रकाश रावत
- मिश्रिख- अशोक कुमार रावत
- उन्नाव-साक्षी महाराज
- मोहनलालगंज-कौशल किशोर
- लखनऊ-राजनाथ सिंह
- अमेठी-स्मृति ईरानी
- प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता
- फर्रूखाबाद-मुकेश राजपूत
- इटावा-डॉ. राम शंकर कठेरिया
- कन्नौज-सुब्रत पाठक
- अकबरपुर-देवेंद्र सिंह भोले
- जालौन-भानू प्रताप सिंह वर्मा
- झांसी-अनुराग शर्मा
- हमीरपुर-कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
- बांदा-आरके सिंह पटेल
- फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
- बाराबंकी-उपेंद्र सिंह रावत
- फैजाबाद-लल्लू सिंह
- अंबेडकर नगर-रितेश पांडे
- श्रावस्ती-साकेत मिश्रा
- गोंडा- कीर्ति वर्धन सिंह
- डुमरियागंज-जगदंबिका पाल
- बस्ती-हरीश द्विवेदी
- संत कबीर नगर- प्रवीण कुमार निषाद
- महाराजगंज-पंकज चौधरी
- गोरखपुर- रवि किशन
- कुशीनगर-विजय कुमार दुबे
- बांसगांव-कमलेश पासवान
- लालगंज- नीलम सोनकर
- आजमगढ़- दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
- सलेमपुर-रवींद्र कुशवाहा
- जौनपुर-कृपाशंकर सिंह
- चंदौली-डॉ. महेंद्र नाथ पांडे
पहली लिस्ट में यूपी के 51 उम्मीदवारों के नाम


Advertisement

पहली लिस्ट में किस राज्य की कितनी सीट
बीजेपी ने जिन 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट शामिल है।
Advertisement
क्या गांधी परिवार अमेठी में उतारेगा उम्मीदवार?
स्मृति ईरानी के अमेठी से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद ये सवाल और भी दिलचस्प हो गया है कि क्या गांधी परिवार से कोई उनके सामने मैदान में उतरेगा । खबर ये भी है कि सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को अमेठी से हराया था।