अपडेटेड 4 June 2024 at 18:48 IST

Punjab में दल बदल कर BJP में गए इन नेताओं का हुआ बुरा हश्र, एक को पूर्व CM ने हराया

पंजाब में दो नेताओं को दल बदल करना महंगा पड़ा है। रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस और सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए और चुनाव हार गए।

Follow : Google News Icon  
BJP Candidates Ravneet Singh Bittu and Sushil Kumar Rinku Lost General Elections
इन नेताओं को दल बदल करना पड़ा महंगा, चुनाव हारे | Image: BJP/ANI

Lok Sabha Election Result: देश की कुछ लोकसभा सीटों पर चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं, जहां बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। किसी पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। 400 पार का नारा लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) अकेले 250 सीटें भी नहीं ला पाई है। BJP को बड़ा झटका लगा है। 

2024 लोकसभा चुनाव में दल-बदल भी खूब हुआ, कुछ नेताओं और उम्मीदवारों को इसका फायदा तो कुछ की लुटिया डूब गई। पंजाब में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां दल बदल कर BJP में दो नेताओं का बुरा हश्र हुआ है। ये दो नेता रवनीत सिंह बिट्टू और सुशील कुमार रिंकू हैं।

पूर्व CM ने रिंकू को हराया

सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे। AAP ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सुशील कुमार रिंकू को जालंधर सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और अब यहां से उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने हराया है। बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 1999 से यहां कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन 2023 में हुए उप चुनाव में AAP के सुशील कुमार रिंकू ने यहां से जीत दर्ज की थी। 

Advertisement
पंजाब की जालंधर सीट के नतीजे

रवनीत बिट्टू को PPCC अध्यक्ष ने हराया

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) का भी बुरा हश्र हुआ है। बता दें कि बिट्टू कट्टर कांग्रेसी होने के बाद भी लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही थी और कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। लुधियाना से बिट्टू का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए बीजेपी ने उन पर दांव खेला और लुधियाना से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन बीजेपी और बिट्टू को मुंह की खानी पड़ी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने बिट्टू को लुधियाना से हराया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Lok Sabha: पंजाब से बड़ी खबर, इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे ने जीता चुनाव; इस सुपरस्टार को हराया

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 18:48 IST