BJP First List: अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार ठोकेंगे ताल, लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को गांधीनगर सीट के चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah
Amit Shah | Image: PTI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को गांधीनगर सीट के चुनाव मैदान में उतारा गया है। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान  किया गया है। 

बीजेपी ने जिन 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट शामिल है। 

वाराणसी से पीएम मोदी लड़ेंगे चुनाव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। गोरखपुर से रविकिशन चुनाव लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें : 'जब PM मोदी के सामने ही आई CM नीतीश की गारंटी...',PM नहीं रोक पाए हंसी

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड