अपडेटेड 13 March 2024 at 19:40 IST
BJP 2nd List: पीयूष गोयल मुबंई उत्तर से तो पूर्व CM खट्टर करनाल से ठोकेंगे ताल, देखिए पूरी लिस्ट
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में दादर एवं नगर हवेली और दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड सहित 11 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दादर एवं नगर हवेली और दमन और दीव से एक, दिल्ली से दो, गुजरात से सात, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से एक और उत्तराखंड से दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
करनाल से खट्टर तो मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
यहां देखिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट
अब तक 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अब तक दो लिस्टों में 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 और दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 19:40 IST