LIVE BLOG

Lok Sabha Election Results : बिहार में NDA का शानदार प्रदर्शन, BJP और JDU को 12-12 सीटें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live: बिहार में 40 लोकसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बिहार में NDA का शानदार प्रदर्शन किया है। BJP और JDU को 12-12 सीटें मिली हैं।

Follow : Google News Icon  
Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live
Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live | Image: Republic

Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट

बिहार में एक बार फिर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सुपरहिट साबित हो रही है। अब तक हुए रुझानों के अनुसार जदयू ने 14 सीटों पर बढ़त हासिल की है। बीजेपी 11 सीटों पर आगे है, वहीं चिराग पासवान की लोजपा (राम विलास) की पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कुल मिलाकर NDA 40 में से 32 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 


बिहार की 40 सीट में से NDA पांच पर, RJD एक सीट पर आगे

बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पांच सीट पर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट पर आगे है। उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा से और गिरिधारी यादव बांका निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद पटना साहिब और गोपाल जी ठाकुर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से आगे हैं। बिहार की कुल 40 सीट के लिए 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है।


Advertisement

Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: मोदी मैजिक बरकरार

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक NDA 23 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 10 सीटों पर आगे है, जदयू 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और लोजपा (राम विलास) 4 सीटों पर आगे है। तेजस्वी यादव की पार्टी RJD वाल्मीकिनगर और बांका सीट पर आगे चल रही है। 


जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से आगे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुमार सर्वजीत से 1,962 मतों से आगे चल रहे हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों से मिली है। राज्य भर में 36 से अधिक केंद्रों पर मतगणना चल रही है।


Advertisement

शुरुआतों रुक्षानों में लालू यादव की दोनों बेटियां पीछे

Bihar Loksabha Election Result Live 2024: आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआतों रुक्षानों में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की दोनों बेटिया मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पीछे चल रही है। मीसा पाटलिपुत्रा से तो रोहिणी सारण से उम्मीदवार है।


Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: काराकट से पवन सिंह आगे

Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: शुरुआती रुझान के अनुसार बिहार की हॉट काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह पिछड़ रहे हैं और उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। लोजपा (राम विलास) के चिराग पासवान हाजीपुर सीट से आगे चल रहे हैं। 


Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: बिहार में उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Bihar Lok Sabha Election Result LIVE: 

शाहनवाज, अररिया (राजद) 
प्रदीप कुमार सिंह, अररिया (भाजपा)
आर के सिंह, आरा (भाजपा)
सुदामा प्रसाद, आरा (सीपीआईएम)
अभय कुशवाहा, औरंगाबाद (राजद)
सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद (बीजेपी)
गिरधारी यादव, बांका (जदयू)
जय प्रकाश नारायण यादव, बांका (राजद)
गिरिराज सिंह, बेगुसराय (बीजेपी)
अबदेश कुमार रॉय, बेगुसराय (सीपीआई)
अजीत शर्मा, भागलपुर (कांग्रेस)
अजय कुमार मंडल, भागलपुर (जदयू)
सुधाकर सिंह, बक्सर (राजद)
मिथिलेश तिवारी, बक्सर (बीजेपी) 
ललित कुमार यादव दरभंगा बिहार राजद 
गोपाल जी ठाकुर दरभंगा बिहार भाजपा 
कुमार सर्वजीत पासवान गया बिहार राजद 
प्रेमनाथ चंचल गोपालगंज बिहार वीएसआईपी 
डॉ. आलोक कुमार सुमन गोपालगंज बिहार जदयू 
शिव चंद्र राम हाजीपुर बिहार राजद 
चिराग पासवान हाजीपुर एलजेपी (आरवी) 
चंद्रेश्वर प्रसाद जहानाबाद जद(यू) 
सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद बिहार राजद
अरुण भारती, जमुई एलजेपी (आरवी)
अर्चना रविदास जमुई
रामप्रीत मंडल झंझारपुर
सुमन कुमार महासेठ झंझारपुर
राजा राम सिंह काराकाट
दुलालचंद गोस्वामी कटिहार
तारिक अनवर कटिहार
संजय कुमार खगड़िया
राजेश वर्मा खगड़िया
मोहम्मद जावेद किशनगंज
मुजाहिद आलम किशनगंज
कुमार चरणदीप मधेपुरा


Bihar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इन 10 उम्मीदवारों पर खास नजर

  1. चिराग पासवान- हाजीपुर 
  2. रविशंकर प्रसाद- पटना साहिब 
  3. पवन सिंह- काराकाट 
  4. गिरिराज सिंह- बेगूसराय 
  5. उपेंद्र कुशवाहा- काराकाट 
  6. मीसा भारती- पटलीपुत्र 
  7. रोहिणी आचार्य- सारण 
  8. अशोक यादव- मधुबनी 
  9. सुनील कुशवाहा- वाल्मीकि नगर 
  10. गोपाल जी ठाकुर- दरभंगा 

Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live: 2019 में बिहार में NDA ने 39 सीटें जीतीं

Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live: बिहार की 40 लोकसभी सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। देर शाम तक बिहार की सभी 40 संसदीय सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है। 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 40 में से 39 सीटें जीती थीं।


Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live: बिहार में 'कमल' करेगा कमाल या चमकेगी तेजस्वी की लालटेन? फैसला आज

Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live: लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर बिहार में बड़ी हलचल है। बिहार में बीजेपी का 'कमल' एक बार फिर कमाल करेगा या तेजस्वी यादव के सामने उनकी 'लालटेन' जीत की रोशनी फैला पाएगी, ये नतीजों के बाद स्पष्ट हो जाएगा। 

Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड