अपडेटेड 18 March 2024 at 21:02 IST

Bihar: NDA सीट शेयरिंग में जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को कितनी सीटें, कौन खुश कौन नाराज?

बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) के अलावा बिहार NDA में दो और पार्टियां हैं, जिन्हें सीट दी गई हैं।

Follow : Google News Icon  
 Upendra Kushwaha, Jitan Ram Manjhi
जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को कितनी सीटें? | Image: PTI

Bihar NDA Seat sharing: बिहार NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है, सोमवार 18 मार्च को इसका ऐलान भी कर दिया गया। 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें दी गई हैं।

बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) के अलावा बिहार NDA में दो और पार्टियां हैं, जिन्हें सीट दी गई हैं। इनमें से एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) है, जिसे एक सीट दी गई है, तो दूसरी पार्टी उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मंच (RLM) है, इसे भी एक सीट दी गई है। कुल मिलाकर सभी 40 सीटों का बंटवारा हो चुका है।

NDA में सीट बंटवारे से कहीं खुशी-कहीं गम

बिहार में सीट बंटवारे में जिन पार्टियों को सीट मिली हैं वो गदगद है, वहीं जिन्हें सीट नहीं मिली उनके भीतर निराशा का माहौल है। गठबंधन में  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीटें दी गई हैं, जिसके बाद चिराग पासवान ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए खुद को एक बार फिर 'मोदी का हनुमान' बताया है।

Advertisement

एक तरफ चिराग खेमे में खुशी है तो दूसरी तरफ उनके चाचा पशुपति पारस के हाथ खाली रह गए। सीट बंटवारे में उनके खाते में एक भी सीट नहीं आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पशुपति पारस जल्द ही मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

बिहार: NDA में किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव?

Advertisement

BJP 17 सीट: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।

JDU 16 सीट: वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांक, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।

LJP (रामविलास) 5 सीट: हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई।

HAM 1 सीट : गया।

RLM 1 सीट : काराकाट।

इसे भी पढ़ें : मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की EVM पर आई प्रतिक्रिया

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 21:02 IST