अपडेटेड 27 March 2024 at 13:56 IST
Bihar: बक्सर से काटा टिकट, बदले में बीजेपी ने Ashwini Kumar Choubey को दे दी बड़ी जिम्मेदारी
बक्सर से बीजेपी ने Ashwini Choubey की जगह मिथिलेश तिवारी को खड़ा किया है। ऐसे में चौबे को लेकर कई अटकलें चलने लगी थीं। फिलहाल BJP उन्हें स्टार कैंपेनर बनाया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटने के बदले अब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को आई भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की नई लिस्ट में अश्विनी चौबे का नाम नहीं था। बक्सर सीट से बीजेपी ने उनको रिप्लेस करके मिथिलेश तिवारी को खड़ा किया है। ऐसे में अश्विनी चौबे को लेकर कई तरह की अटकलें चलने लगी थीं। हालांकि अभी बीजेपी ने अश्विनी चौबे को अपना स्टार कैंपेनर बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए मंगलवार देर शाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम था। इसके अलावा बिहार से सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और सुशील कुमार मोदी जैसे दिग्गजों को भी लिस्ट में शामिल किया गया। सबसे अहम ये कि टिकट कटने के बावजूद अश्विनी चौबे का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था। 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अश्विनी चौबे का नाम 12वें नंबर पर है।
बिहार में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट-
यह भी पढ़ें: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस खत्म, पीलीभीत से नहीं लड़ेंगे चुनाव,हुई बीजेपी आलाकमान से बात!
बक्सर में अश्विनी चौबे की मजबूत पकड़
बिहार के बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अश्विनी चौबे का दबदबा रहा है। वो लगातार दो बार से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। 2014 और 2019 में बक्सर सीट पर बीजेपी और राजद की टक्कर रही। हालांकि बीजेपी के प्रत्याशी चौबे ने पिछले दोनों चुनावों में राजद के जगदानंद सिंह को मात दी। इसका ईनाम उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में राज्यमंत्री के तौर पर भी मिला। हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।
Advertisement
चौबे के नाराज होने की चल रही थीं चर्चाएं
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद अश्विनी चौबे के नाराज होने की चर्चाएं भी जोरों से चलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौबे टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा चर्चाएं ये भी हैं कि 28 मार्च को सुबह 11 बजे अश्विनी चौबे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें वो बड़ा ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल नाराजगी की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 27 March 2024 at 12:19 IST