कांग्रेस ने लवली की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष का किया ऐलान,देवेंद्र यादव फिलहाल थामेंगे Delhi की कमान

कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे को फिलहाल भरने की कोशिश की है। बतौर अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को चुना है।

Follow : Google News Icon  
devender yadav with kharge
देवेंद्र यादव दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष | Image: @devendrayadvinc

Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक नियुक्ति का पत्र जारी किया। जिसमें लिखा गया है कि वो पंजाब एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी बने रहेंगे।

लवली ने दिल्ली में वोटिंग से 28 दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने त्याग पत्र में  उन्होंने कांग्रेस में अपनी अनदेखी, बाहरी कैंडिडेट को दी जा रही तवज्जो समेत कई मुद्दे उठाए। इस खत में नाराजगी आम आदमी पार्टी से गठबंधन और दो बाहरी कैंडिडेट्स को उम्मीदवारी सौंपने को लेकर थी। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को लेकर नाराजगी साफतौर पर जाहिर की।

लवली ने 4 पेज की चिट्‌ठी मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजी। उन्होंने लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। आभार की कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था मैंने 7-8 महीनों में पूरी शिद्दत से जिम्मेदारी निभाई...यह पत्र में बहुत भारी दिल से लिख रहा हूं। मैं पार्टी में खुद को एकदम लाचार महसूस करता हूं...इसलिए अब दिल्ली के अध्यक्ष पद पर बना नहीं रह सकता। 

ये भी पढ़ें-तीसरे चरण में 1,352 प्रत्याशी, 244 पर क्रिमिनल केस, 392 करोड़पति; ADR रिपोर्ट में सबका बायोडाटा

Advertisement
Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड