अपडेटेड 20 March 2024 at 17:08 IST
INDI गठबंधन में दरार! अपना दल (क) का 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, सपा-कांग्रेस को नहीं जानकारी
अपना दल (कामेरवादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि 'हम INDI गठबंधन का हिस्सा हैं और हम 2022 विधानसभा चुनाव से अखिलेश यादव के साथ गठबंधन का हिस्सा हैं।'
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDI गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में INDI गठबंधन में शामिल अपना दल (कमेरावादी) ने तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि इस बारे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जानकारी नहीं दी गई है।
अपना दल (कामेरवादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि 'हम INDI गठबंधन का हिस्सा हैं, और हम 2022 विधानसभा चुनाव से अखिलेश यादव के साथ गठबंधन का हिस्सा हैं। आज गठबंधन के तहत हम अपनी तीन सीटें घोषित कर रहे हैं।' अपना दल (कमेरावादी) ने
- फूलपुर
- मिर्जापुर
- कौशांबी
तीन सीट पर लोकसबा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सीट बंटवारे में INDI गठबंधन ने अपना दल (कामेरवादी) को एक भी सीट नहीं दी थी। कांग्रेस 17 सीटों पर, सपा 62 सीटों पर और तृणमूल कांग्रेस के एक सीट पर चुनाव लड़ना तय हुआ था।
INDI गठबंधन में दरार?
दरअसल, अपना दल (कामेरवादी) विपक्ष के INDI गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन अभी तक प्रदेश की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तीन सीटों के बार में सपा और कांग्रेस को जानकारी दी गई है? इस पर उन्होंने कहा कि 'हमारी इन तीन सीट तक बात हुई थी और हम लगातार INDI गठबंधन से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।'
Advertisement
इस बार बदल गए समीकरण
बीजेपी ने 'अबकी बार, 400 पार' नारे के साथ प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उसकी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी अपने PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर निर्भर है और उसने जनता से 'अस्सी हराओ, भाजपा हटाओ' की अपील की है। साल 2019 में दुश्मनी भुलाकर सपा-बसपा ने गठबंधन किया था और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने इनका समर्थन किया था, जबकि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी। इस बार राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस और सपा INDI गठबंधन का हिस्सा हैं, जबकि रालोद इस बार राजग का सहयोगी है।
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रथम चरण से लेकर आखिरी सातवें चरण तक लीड बनाए रखी और 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि इसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटें जीती थीं। सपा और बसपा ने क्रमशः पांच और 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस केवल एक सीट- रायबरेली जीत सकी थी जहां से सोनिया गांधी निर्वाचित हुई थीं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 16:50 IST