अपडेटेड 25 April 2024 at 08:20 IST

BIG BREAKING: कन्नौज से अखिलेश यादव ही लड़ेंगे चुनाव, हो गया फिक्स; आज करेंगे नॉमिनेशन

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस खत्म हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव | Image: PTI

Akhilesh Yadav contest from Kannauj: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस खत्म हो गया है। अखिलेश यादव यूपी के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को सपा मुखिया दोपहर 12 बजे नामांकन करेंगे। इस दौरान पूरा यादव कुनबा भी मौजूद रहेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को उम्‍मीदवार घोषित किया था। लेकिन कन्नौज पार्टी पदाधिकारियों की नाराजगी और सीट गंवाने की संभावना को देखते हुए अखिलेश यादव ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया है।

सुब्रत पाठक ने किया कटाक्ष

Advertisement

कन्नौज से सपा सुप्रीमों के लड़ने पर सुब्रत पाठक ने कटाक्ष किया है। उन्होने कहा कि अखिलेश जी का घमंड टूट रहा है। पहले किसी को भी लड़ाकर जिताने का अखिलेश यादव का घमंड अब टूट रहा है। सुब्रत बोले मैं तो पहले ही कह रहा था कि आपके अलावा मेरे खिलाफ कोई लड़ ही नहीं सकता, अगर तेज प्रताप लड़ते तो सपा के 80 प्रतिशत वोटर कार्यकर्ता मेरे होते। 

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 April 2024 at 08:20 IST