AAP Candidates List: आप ने नई लिस्ट की जारी, होशियारपुर-आनंदपुर साहिब से इन्हें मिला टिकट
AAP List for Punjab: लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के लिए 2 उम्मीवारों की लिस्ट जारी की है।
Digital Desk Edited by:
Deepak Gupta
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

AAP List for Punjab: लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के लिए 2 उम्मीवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग को आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी अब तक 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।
बता दें कि जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।
होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। वहीं मलविंदर सिंह कंग पार्टी के प्रवक्ता हैं, अब पार्टी ने उन्हें आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।