अपडेटेड 1 June 2024 at 12:35 IST
'हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा', मतदान के बाद बोले AAP सांसद राघव चड्ढा
Raghav Chadha ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहाली जिले के लखनौर में मतदान किया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok sabha Election 2024: पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को मोहाली सीट से वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा।
चड्ढा ने वोट डालने के बाद उंगली पर लगी वोटिंग इंक दिखाई और मीडिया से बात करते हुए कहा, ''आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।'' उन्होंने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहाली जिले के लखनौर में मतदान किया।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 24,451 मतदान केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए राज्य में केंद्रीय बलों सहित करीब 70,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य में कुल 2,14,61,741 पात्र मतदाता हैं जिनमें 1,12,86,727 पुरुष एवं 1.01,74,241 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर के 773 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,58,718 है। वहीं, 1.614 एनआरआई वोटर भी हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 4 जून को होगी।
पंजाब में इस बार लड़ाई चौतरफा है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। प्रमुख चेहरों में चार बार सांसद रहीं परनीत कौर पटियाला सीट से भाजपा के टिकट पर और एसएडी की तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: निर्दलीय पवन सिंह काराकाट सीट पर NDA को पहुंचाएंगे नुकसान? आसनसोल में BJP के टिकट पर नहीं थे तैयार
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 12:35 IST