अपडेटेड 16 March 2024 at 16:40 IST

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव, जानिए कब-कब होगी वोटिंग?

: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। देश में 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha Election 2024 in Madhya
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव | Image: Republic

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। देश में 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में 4 चरणों में वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव

पहला चरण-  19 अप्रैल, 6 सीट

दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 7 सीट

Advertisement

तीसरा चरण- 7 मई, 8 सीट

चौथा चरण- 8  मई

Advertisement

मध्य प्रदेश चुनावों का पूरा शेड्यूल देखें…

लोकसभा चुनाव  की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होगा चुनाव

  • पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  • चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  • पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  • छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
  • सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट 

किस राज्य में कब-कब कितनी सीटों पर होगा चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनावों की मतगणना 4 जून को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10.5 लाख मतदान केंद्र होंगे। चुनाव में 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सिक्योरिटी स्टाफ होगा। 2024 के चुनाव के लिए 55 लाख से अधिक ईवीएम तैनात की जाएंगी।

भारत में 97 करोड़ मतदाता

भारत में 97 करोड़ मतदाता हैं। 49.72 पुरुष मतदाता, जबकि 47.13 करोड़ महिला मतदाता हैं। 48044 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 1.8 करोड़ नए मतदाता होंगे, जिनकी उम्र 18-19 साल की है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40 प्रतिशत से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,19 अप्रैल से शुरू मतदान, 4 जून को रिजल्ट

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 March 2024 at 16:21 IST