अपडेटेड 1 April 2023 at 13:54 IST

Karnataka Election : पिछली बार कहां फंसा था पेंच, वोटिंग प्रतिशत से सीट तक... जानिए सबकुछ

Karnataka Election: 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 10 मई को होने हैं, जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी। दो दशकों की तरह इस बार के चुनाव में भी मुकाबला त्रिकोणीय है।

Follow : Google News Icon  
Karnataka Election
Karnataka Election | Image: self

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक में चुनावी चौसर जम चुकी है। चुनावों का शंखनाद होते हुए राजनीतिक माहौल अपने चरम पर पहुंचने लगा है। सत्तारूढ़ Bharatiya Janata Party और कांग्रेस ने पहले ही चुनाव के लिए जोरशोर से प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पिछले दो दशकों की तरह इस बार के चुनाव में भी मुकाबला त्रिकोणीय है, जिसमें एक तरफ बीजेपी है, जबकि दूसरी तरफ विपक्ष में Congress और JDS खड़ी हुई हैं।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होने जा रहे हैं। एक ही चरण में सभी सीटों पर ये विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 13 मई को की जाएगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

karnataka election

पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र होंगे

चुनाव आयोग के मुताबिक, पूरे राज्य में चुनाव के लिए 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। हर मतदान केंद्र में औसत मतदाता 883 आंका गया है। 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी है। कुल 1,320 मतदान केंद्रों को महिलाएं संभालेंगी। 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन के रूप में तैयार किया जाएगा, जबकि 224 मतदान केंद्रों पर सिर्फ युवाओं को लगाया जाएगा। चुनाव के वक्त केंद्रीय सशस्त्र बलों की 645 कंपनियों को मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा। कर्नाटक पुलिस के भी 74,567 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: JDS के साथ BJP का होगा चुनावों के बाद गठबंधन? CM Bommai ने दिया ये जवाब

Advertisement

कर्नाटक में कुल 5.24 करोड़ मतदाता

कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.24 करोड़ से अधिक हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या दो करोड़ 59 लाख है। कर्नाटक के चुनाव में 9.17 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट करेंगे। 

karnataka voters

राज्य में 12.15 लाख मतदाता 80 साल से अधिक उम्र के हैं, जबकि 16,976 मतदाताओं की उम्र 100 से भी अधिक है। 5.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 5.60 लाख से अधिक दिव्यांग हैं। कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी। यही नहीं, कर्नाटक में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की भी एक बड़ी संख्या है। यहां 42,756 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से 41,312 मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में बजी चुनावी रणभेरी, 10 मई को वोटिंग और 13 को नतीजे

कर्नाटक विधानसभा में मौजूदा स्थिति

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा है। राज्य की 225 विधानसभा सीटों में से सामान्य कैटेगरी में 173 विधानसभा सीटें हैं। 36 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा एक सीट रिजर्व है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में बीजेपी के पास 117 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 69 सीटें हैं। जेडीएस के पास 32 विधायक मौजूद हैं, जबकि दो सीटें अभी खाली हैं। 

karnataka Assembly

पिछले चुनाव में कितनी हुई वोटिंग?

2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा 27 मार्च को हुई थी। चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बीजेपी को 2018 में 36.2 प्रतिशत वोट हासिल हुए। कांग्रेस ने 39 वोट प्रतिशत के साथ 80 सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि जेडीएस ने 37 सीटें जीतीं और उसे 18.3 प्रतिशत वोट मिले। 6 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। पिछली बार वोट प्रतिशत 73.4 रहा था।

karnataka 2018 election result

2019 में कर्नाटक में हुआ सियासी उलटफेर

2018 में हुए चुनाव के परिणाम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन वह बहुमत से दूर रह गई थी। तब जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी और एच डी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन बीजेपी ने जुलाई 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों की मदद से सरकार बनाई, जो इस्तीफा देकर पार्टी में शामिल हो गए थे। राज्य में फिलहाल बीजेपी सत्ता में हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है, जबकि जेडीएस प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: वायनाड में कब होगा उपचुनाव? चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 April 2023 at 13:14 IST