अपडेटेड 8 April 2024 at 14:24 IST

'कांग्रेस के सभी नेता बीफ खाते हैं', संजय निरुपम ने खोली पोल...कंगना रनौत पर उठाए गए थे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने कंगना रनौत पर कथित रूप से बीफ खाने के आरोप लगाए थे। इस पर संजय निरुपम ने पलटवार किया है और कहा कि पार्टी में सब बीफ खाते हैं।

Follow : Google News Icon  
sanjay nirupam
संजय निरुपम | Image: PTI

Beef: लोकसभा चुनावों के बीच 'बीफ' का मुद्दा एक बार फिर उछला है। कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर आरोप लगाकर मुद्दे को हवा दी। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत पर तथाकथित तौर पर बीफ खाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि इसको लेकर कांग्रेस पार्टी खुद सवालों के घेरे में आ गई है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेसी संजय निरुपम ने दावा किया है कि कांग्रेस में सब बीफ खाते हैं।

कंगना रनौत पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बाद संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले संजय निरुपम ने दावा किया कि 'कांग्रेस के ऊपर वाले नेताओं से लेकर नीचे के नेता तक, सभी नेता बीफ खाते हैं।' मुंबई कांग्रेस की चीफ रह चुके निरुपम ने पूछा- 'बीफ उनके (कांग्रेसियों) लिए कब से बैन हो गया?'

कांग्रेसियों ने कंगना पर लगाए थे आरोप

ये पूरा विवाद महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के उस बयान से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत पर कथित रूप से बीफ खाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था, 'बीजेपी ने कंगना रनौत को टिकट दिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है।' उसके बाद हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए फिल्मी अभिनेत्री पर कटाक्ष किया।

विक्रमादित्य सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है, ये देवभूमि है। गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़े, ये हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की किरकिरी...मंच पर लगी भाजपा प्रत्याशी की फोटो, बीजेपी ने बताई वजह

'बीफ' पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने जवाब दिया

विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट से बाद अब कंगना रनौत ने अपना पक्ष रखा है। धाकड़ स्टार ने अपने एक्स हैंडल के जरिए बताया कि वो ना बीफ खाती हैं और ना ही रेड मीट का सेवन करती हैं। कंगना ने लिखा, 'मैं बीफ या किसी भी तरह के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं। ये बहुत शर्मनाक है कि कैसे मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जिंदगी जीने का प्रचार और समर्थन करती आ रही हूं। मेरी इमेज खराब करने के लिए अब ऐसी रणनीतियां काम नहीं करेंगी। मेरे लोग मुझे जानते हैं और उन्हें पता है कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती। जय श्री राम।'

Advertisement

पहला चुनाव लड़ रही हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। कंगना राजनीति में एंट्री लेने के बाद पहला चुनाव लड़ रही हैं। मंडी लोकसभा सीट से मौजूदा वक्त में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। उन्होंने 2021 में लोकसभा उपचुनाव जीता था। मंडी समेत हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर 1 जून को चुनाव है।

यह भी पढ़ें: हम राम विरोधी नहीं, हमारे तो घर...,लालू की लाडली रोहिणी का बीजेपी पर तंज

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 14:00 IST