बिहार में NDA, पंजाब में AAP और बंगाल में दीदी का दबदबा...जानिए 48 सीटों पर उपचुनावों में कौन जीता
Assembly Election Results Live 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के सबसे तेज और सबसे सटीक नतीजे दिनभर रिपब्लिक भारत आप तक पहुंचाएगा। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर और झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव परिणाम आने हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 9 min read

Live Blog
Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड में अगले 5 साल के लिए जनता ने किसी चुना है, ये आज तय होगा। महाराष्ट्र और झारखंड समेत यूपी और पंजाब में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। विधानसभा चुनाव के सबसे तेज और सटीक नतीजे दिन भर रिपब्लिक भारत आप तक पहुंचाएगा। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर और झारखंड में 81 सीटों पर चुनाव परिणाम आने हैं। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस अलर्ट पर है। विधायकों के लिए स्टैंड बाई पर तीन होटल रखे गए हैं।
यूपी का हाल
मझवां सीट पर सुचिस्मिता मौर्या करीब चार हजार वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं सपा की ज्योति बिंद दूसरे नंबर पर हैं। अबतक 12 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।
वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की जीत पक्की
वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के रूझानों में लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते जा रही हैं और फिलहाल वह 4 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। यह प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव था जहां उनका मुकाबला भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था।
Advertisement
बंगाल में दीदी ने लहराया परचम
पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस क्लीन स्वीप की तैयारी में है। यहां कुल 6 सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। इनमें 4 सीटें टीएमसी जीत चुकी हैं। बाकी की 2 सीटों पर भी ममता की पार्टी बढ़त बनाए हुए है।सिताई विधानसभा सीट पर संगीता रॉय, मदारीहाट सीट पर जयप्रकाश टोप्पो ने विजय पताका फहरा दी है। वहीं उत्तर 24 परगना क्षेत्र के नैहाटी विधानसभा सीट पर सनत डे ने अपने प्रतिद्वंदी रुपक मित्रा को हरा दिया है। हरोआ सीट पर टीएमसी प्रत्याशी रबीउल इस्लाम ने प्रतिद्वंदी पिआरुल इस्लाम को बड़े अंतर से पटखनी दी है। बांकुरा की तलडांगरा और मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस निर्णायक बढ़त बनाए हुए है।
बिहार का रिजल्ट
बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव का पहला रिजल्ट सामने आ गया है। बिहार की चार सीटों तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ उपचुनाव हुए। इनमें से तरारी विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने बाजी मारी है। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवारराजू यादव (लेफ्ट) को हरा दिया है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से औपचारिक घोषणा होना बाकी है। 11वें राउंड में विशाल प्रशांत 9745 वोट से आगे चल रहे थे।
Advertisement
पंजाब में AAP को गुड न्यूज
पंजाब विधानसभा उपचुनाव की चार सीटों में से तीन सीटों पर आम आदमीं ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत हुई है। पंजाब के डेरा बाबा नानक, चब्बेबाल और गिद्दड़बाहा में आम आदमीं पार्टी की जीत हुई है। वहीं, बरनाला विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने जीत दर्ज की है।
Election Results Live : सीसामऊ में समाजवादी पार्टी की जीत
Election Results 2024 Live: सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों से हराया दिया है।
Election Results Live: केदारनाथ में बीजेपी की जीत
Election Results 2024 Live: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 5 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हरा दिया है। जीत के बाद आशा नौटियाल ने केदारनाथ की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि समय कम है पर मेरी प्राथमिकता है कि मैं यहां पर एक बड़ा आयुर्वेदिक कॉलेज खोलना चाहती हूं साथ ही छात्राओं के लिए बालिका डिग्री कॉलेज बनने पर फोकस रहेगा।
Election Results Live: BJP ने वडाला सीट से खोला खाता
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही बीजेपी ने वडाला सीट पर जीत दर्ज करली है। बीजेपी के कालिदास नीळकंठ कोळंबकर ने शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रत्याशी श्रद्धा श्रीधर जाधव को 24973 वोटो से मात दी है।
- कालिदास नीळकंठ कोळंबकर- 66800
- श्रद्धा श्रीधर जाधव - 41827
- स्नेहल सुधीर जाधव - 6972
Election Results Live: सीताई में TMC की जीत
Election Results 2024 Live: पश्चिम बंगाल की सीताई सीट पर हुए उपचुनाव में TMC प्रत्याशी संगीता रॉय ने 1 लाख 30 हजार 636 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने BJP के दीपक कुमार राय को हराया है।
- संगीता रॉय - 165984
- दीपक कुमार राय - 35348
- हरिहर राय सिंहा - 9177
Election Results Live: पहली परीक्षा में प्रियंका गांधी पास
Election Results 2024 Live: केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने पहले ही चुनाव में खुदको साबित कर दिया है। प्रियंका गांधी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी से 2 लाख 72 हजार 926 वोट से आगे चल रही हैं।
- प्रियंका गांधी - 413095
- सत्यन मोकेरी - 140169
- नव्या हरिदास - 74376
Election Results Live: वर्ली में आदित्य ठाकरे पीछे
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र की वर्ली सीट पर शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है। शिंदे गुट के मिलिंद मुरली देवड़ा ने 5 रांउड की गिनती के बाद आदित्य उद्धव ठाकरे को पीछे छोड़ दिया है।
- मिलिंद मुरली देवड़ा - 18204 वोट
- आदित्य उद्धव ठाकरे - 17607 वोट
- संदीप सुधाकर देशपांडे - 8282 वोट
Election Results: केदारनाथ में BJP आगे
Election Results 2024 Live: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में 10 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की आशा नौटियाल 4076 वोटों से आगे चल रही हैं।
- आशा नौटियाल- 18139
- मनोज रावत- 14063
- त्रिभुवन चौहान- 8790
Jharkhand Election Result: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे
Election Results 2024 Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा के लिए JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 1/21वें राउंड के बाद 3128 वोटों के अंतर से पीछे चल रही हैं। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 सीटों में से 51 पर आगे चल रही है।
Election Results Live: BJP ने मंगाई मिठाइयां
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। महायुति 218 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई बीजेपी कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं।
Election Results Live: BJP 125 सीट पर आगे
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के चुनावी रुझानों में महायुति 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। BJP अपने दम पर 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 55 सीटों पर आगे चल रही है।
Election Results Live: शिंदे 9167 हजार वोट से आगे
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र की कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा में पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले दौर की मतगणना के अंत में कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट से 9167 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
Election Results Live: केदारनाथ में बीजेपी आगे
Election Results 2024 Live: केदारनाथ विधानसभा में तीन राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। तीन राउंड के बाद बीजेपी 1590 वोटों से आगे चल रही है।
- बीजेपी - 4821 वोट
- कांग्रेस - 3231 वोट
- त्रिभुवन (निर्दलीय) - 2755
UP Bypoll Results: सपा ने उठाया सवाल
Election Results 2024 Live: समाजवादी पार्टी की IT सेल ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना का डाटा देरी से अपलोड होने पर सवाल उठाए हैं। सपा ने लिखा- चुनाव आयोग बताएं कि काफी देर से चुनावी मतगणना का डाटा वेबसाइट पर अपलोड क्यों नहीं किया जा रहा? क्या भाजपा सत्ता के इशारे पर आपके द्वारा भाजपा से मिलीभगत करके किसी धांधली की साजिश है? क्या जनता अपने अधिकार और जनमत की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी तभी आप को समझ में आएगा ? जनमत के साथ खिलवाड़ मत कीजिए महोदय इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे क्यों कि अब बेईमान चुनाव आयोग भी जनता के निशाने पर है ,जनता भी चुनाव आयोग की बेईमानी को समझ रही है और जनता बेहद गुस्से में है।'
विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस आगे
MP Vijaypur Assembly by-election: विजयपुर विधानसभा उपचुनाव मतगणनों का पहला पहला राउंड खत्म हो गया है। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 178 वोटों से आगे हैं।
- मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4049
- रामनिवास रावत (बीजेपी) : 3871

Election Results Live: UP उपचुनाव में सभी सीटों पर BJP आगे
Election Results 2024 Live: UP उपचुनाव में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने सपा को सभी सीटों पर पछाड़ दिया है। अभी तक के रुझान में बीजेपी सभी 9 सीटों सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी, मझवां, कटेहरी, करहल, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर सीटों पर आगे चल रही है।
Election Results Live: यूपी में BJP 7 सीटों पर आगे
Election Results 2024 Live: UP उपचुनाव में 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM की गिनती शुरू हो गई है। BJP 7 सीटों पर आगे हैं और 2 सीटों सीसामऊ और करहल में सपा पर आगे चल रही है। प्रदेश में सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी, मझवां, कटेहरी, करहल, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में काउंटिंग हो रही है।
Election Results Live: शुरुआती रुझान में आदित्य ठाकरे आगे
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में वर्ली सीट से शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं और मुंबा देवी से कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल आगे हैं।
Election Results 2024 Live: महायुति 31 सीट पर आगे
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। जिसमें महायुति 31 सीट पर आगे है और महा विकास आघाडी 18 पर आगे।
Election Results Live: थोड़ी देर में पहला रुझान
Election Results 2024 Live: कुछ देर में महाराष्ट्र और झारखंड का पहला रुझान सामने आएगा। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतगणना हो रही है और झारखंड में 81 सीटों पर मतगणना जारी है। वहीं, यूपी उपचुनाव में 9 सीटों पर नतीजे आने हैं।
Election Results Live: नतीजों से पहले कांग्रेस में अलर्ट
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस अलर्ट पर है। विधायकों के लिए स्टैंड बाई पर तीन होटल रखे गए हैं। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी. परमेश्वर को ऑब्जर्वर बनाया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव नतीजों से पहले देवेंद्र फडणवीस के आवास पर हुई बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें रिजल्ट के बाद की रणनीति पर चर्चा हुई। कई निर्दलीयों प्रत्याशियों के फडणवीस के संपर्क में होने की खबर।
Election Results Live: झारखंड में कांग्रेस को जीत का भरोसा
Election Results 2024 Live: रांची में मतगणना से पहले झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि, 'थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे... हमने लोगों के लिए जो काम किए, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों का कर्ज माफ किया, सामान्य लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान दिया। इन सारी चीजों पर लोगों ने मुहर लगाई है और यह नतीजों में दिखाई देगा... हमारी सरकार पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी और अगले 5 साल तक हम अपनी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे... INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी... हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे...'
Election Results 2024 Live: झारखंड की 81 सीटों पर होगी वोटों की गिनती
Election Results 2024 Live: झारखंड की 81 सीटों पर आज नतीजे आने हैं। राज्य में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर के दिन वोटिंग हुई। इसके बाद अब हर किसी की नजरें चुनाव के परिणामों पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। वहीं, BJP ने झारखंड की सियासी जंग में मुकाबले को कड़ा बना दिया।
Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतगणना
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर आज चुनाव परिणाम सामने आएंगे। एक ही चरण में राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग हुई। बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। हर किसी की नजरें इस पर टिकी है कि इस बार महाराष्ट्र में किसकी सरकार होगी। महायुति की महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी होगी या इस बार MVA को सत्ता मिलेगी… जनता ने इस बार किस पर भरोसा जताया, ये अगले कुछ घंटों में सामने आएगा।