अपडेटेड 5 November 2024 at 13:05 IST
झारखंड में CM योगी ने किसपर कसा 'औरंगजेब' वाला तंज? कहा- कुछ माफियाओं का राम नाम सत्य और बाकी...
Jharkhand Election: झारखंड के कोडरमा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूट लिया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

CM Yogi Rally in Koderma, Jharkhand Election: झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। सीएम योगी की रैली में काफी भीड़ दिखी। जनता को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए जेल में बंद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पर हमला किया।
झारखंड के कोडरमा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूट लिया। उनके घर से नोटों की गद्दी मिली थी। बता दें कि आलमगीर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।
झारखंड के कोडरमा में गरजे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है, देश के स्वाभिमान की गारंटी है, युवाओं के रोजगार की गारंटी है, महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन की गारंटी है, विरासत और विकास के समंवय की गारंटी भी है। जब ये कांग्रेस के लोग सत्ता में थे तब अयोध्या में दुर्व्यवस्थाएं थीं। राम मंदिर का निर्माण ना हो इसके लिए उनके(कांग्रेस) द्वारा बार-बार रोड़े अटकाए जाते थे। अयोध्या में अब 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है।
माफियाओं पर क्या बोले सीएम योगी?
Advertisement
कोडरमा में जनता के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद यूपी में जो बुलडोजर चलना शुरू किया, उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया। यूपी से माफिया का सफाया हो गया है। यूपी से सब माफिया गायब हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाता है ऐसे ही अब यूपी में माफिया गायब हो गए हैं।
हेमंत सोरेन की JMM पर साधा निशाना
Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी JMM पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेएमएम वाले सरकारी नौकरी नहीं दे पा रहे है। भर्ती नहीं करवा पा रहे है। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे हम। बीजेपी देश में सुरक्षा की गुरंटी देती है। झारखंड वालो से अपील एक बार अयोध्या आये
सीएम योगी ने झारखंड के लोगों ने चुनाव के बाद अयोध्या जाने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले अयोध्या में मंदिर का विरोध करते थे। मंदिर निर्माण के लिए इन्होने रोड़े अटकाए लेकिन 500 वर्षो के बाद दीपोस्त्सव का आयोजन किया गया।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 13:05 IST