BREAKING: पत्नी साक्षी संग झारखंड के रांची में वोट डालने पहुंचे धोनी, पोलिंग बूथ पर ऐसा था नजारा
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान वोट डालने पहुंचे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

MS Dhoni Cast His Vote with Wife Sakshi Singh: झारखंड (Jharkhand) में आज पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सूबे में आज बुधवार को 43 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। नौजवानों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई वोट डालने निकल रहा है। पोलिंग बूथ पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है।
इस कड़ी में पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी ( MS Dhoni ) ने भी रांची ( Ranchi ) में वोट डाला है। धोनी (Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi Singh) के साथ वोट डालने पहुंचे। धोनी (Dhoni) और साक्षी (Sakshi) को देखकर पोलिंग बूथ पर भीड़ इकट्ठी हो गई। हर कोई धोनी (Dhoni) और उनकी पत्नी की तस्वीरें लेने लगा।
धोनी (Dhoni) बेशक जितने भी बड़े क्रिकेटर बन गए हों, लेकिन धोनी (Dhoni) अपने होम टाउन रांची में ही रहते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में धोनी के पास सात एकड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं धोनी के पास रांची में एक फार्महाउस भी है, जहां वो अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं।। ये फार्महाउस करीब 44 एकड़ में फैला हुआ है। धोनी के इस फार्महाउस को परिवार की पसंद के मुताबिक बनाया गया है।
चुनाव आयोग ने बनाया था ब्रांड एंबेसडर
Advertisement
बता दें कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Elections 2024) के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को राज्य के चुनाव आयोग (State Election Commission Jharkhand) की ओर से ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है। धोनी (Dhoni) की फैन फॉलोइंग को देखते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि धोनी की मौजूदगी और बयान मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।
धोनी (Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा समय हो गया है और अब वो सिर्फ IPL में ही खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के लिए धोनी को 4 करोड़ रुपए में रिटने किया है।