अपडेटेड 23 November 2024 at 16:33 IST

Jharkhand VIP Candidates: कल्पना सोरेन से सुदेश महतो, महुआ माझी तक... कौन हारा-कौन जीता; देखिए लिस्ट

Jharkhand Results: झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो यानी जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने लगभग 50 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand VIP Candidates Election Results
Jharkhand VIP Candidates Election Results | Image: Facebook

Jharkhand Election Result Live: झारखंड में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) का झंडा फिर बुलंद हुआ है। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो यानी जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने लगभग 50 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। झारखंड में महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला रहा। झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और सीपीआई (एमएल) शामिल है, जबकि एनडीए के तहत बीजेपी, आजसू, जदयू और एलजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा है।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जिसमें 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले गए। शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, चंपई सोरेन जैसे तमाम दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो रहा है। फिलहाल आपको कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति बताते हैं...

दोपहर 3.30 बजे: झारखंड के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति (Jharkhand VIP Seats Results)

  • बरहेट: हेमंत सोरेन 26858 वोट से आगे
  • धनवार: बाबूलाल मरांडी 19283 वोट से आगे
  • दुमका: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 13770 वोट से आगे
  • टुंडी: मथुरा महतो 25308 वोट से आगे
  • चंदनकियारी: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी JMM के उमाकान्त रजक से 33733 वोट से हारे
  • गांडे: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 8933 वोट से आगे
  • सिल्ली: आजसू प्रमुख सुदेश महतो 16893 वोट से पीछे
  • जामताड़ा: सीता सोरेन 38052 वोट से पीछे
  • बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम 9731 वोट से पीछे
  • घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन 18215 वोट से पीछे
  • जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा 8117 वोट से पीछे
  • पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा 9238 वोट से पीछे
  • जमशेदपुर पूर्व: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू 35170 वोट से आगे
  • जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता 26680 वोट से पीछे
  • रांची: महुआ माझी 6466 वोट से पीछे
  • लोहरदगा: रामेश्वर उरांव 34069 वोट से आगे

झारखंड में JMM को अकेले 30 से अधिक सीटें

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा 34 सीटों पर, कांग्रेस 16 सीटों पर, आरजेडी 4 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन)- सीपीआई (एमएल) (एल) एक सीट जीत चुकी है, दूसरी पर आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटों पर बढ़त बना ली है, जिसमें बीजेपी 21 सीटों पर, आजसू, जदयू और एलजेपी (आरवी) तीनों एक-एक सीट पर आगे हैं।

यह भी पढे़ं: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? 81 सीट पर कौन कहां से कैंडिडेट, पूरी लिस्ट

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 16:33 IST