Jharkhand Election Results 2024: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, 81 सीटों पर होगा फैसला
Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तहत वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। 81 सीटों पर मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तहत वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। इस चुनाव में राज्य की 81 सीटों पर मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे। बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी 51 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस का गठबंधन, बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के खिलाफ मुकाबला कर रहा है। झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत 'इंडिया' गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग खत्म हुई थीि। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के हिसाब से 81 विधानसभा क्षेत्रों में 68.95 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं आज (23 नवंबर, शनिवार) को वोटिंग का रिजल्ट आने वाला है।
झारखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, JMM की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी ने इस मुकाबले को कड़ा बना दिया है। एग्जिट पोल ने भी भविष्यवाणी की है कि चुनाव परिणाम किसी भी तरफ जा सकते हैं।
झारखंड की जनता का फैसला आज
झारखंड की सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,211 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी किस्मत EVM में कैद है। वोटिंग प्रतिशत 68.95 रहा, जिसमें नाला विधानसभा में सबसे ज्यादा 80.56 फीसदी मतदान हुआ, जबकि बोकारो में सबसे कम 53.01 फीसदी मतदान हुआ। अब सबकी निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
चुनाव से जुड़े अहम अपडेट्स
पहले चरण की वोटिंग: 13 नवंबर, 2024
दूसरे चरण की वोटिंग: 20 नवंबर, 2024
81 सीटों पर चुनाव रिजल्ट: 23 नवंबर
Advertisement
Jharkhand Election Result : इन विधानसभा सीटों और उम्मीदवारों पर होगी खास नजर
बरहेट- हेमंत सोरेन (JMM)
धनवार- बाबूलाल मरांडी (BJP)
गांडेय- कल्पना सोरेन (JMM)
जामताड़ा- सीता सोरेन (BJP)
दुमका- बसंत सोरेन (JMM)
रांची- महुआ माझी (JMM)
लोहरदगा- आरएस उरांव (INC)
सुरक्षा चाक-चौबंद
झारखंड में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी और इसके बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मत गिने जाएंगे। पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे तक आने की संभावना है। सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद है। झारखंड में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के मुकाबले में कौन किसे मात देगा, यह आज साफ हो जाएगा।