Jharkhand Election: 'जनता को लॉलीपॉप...',चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देवघर में CM सोरेन ने BJP को घेरा
Jharkhand Election: झारखंड में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर में भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण के मतदान से पहले आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महादेव की नगरी देवघर पहुंचे। देवघर से चुनावी कैंपेन के दौरान सीएम सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा।
झारखंड सीएम सोरेन ने कहा, वे (भाजपा) कह रहे हैं कि वे 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देंगे, उनसे पूछिए कि असम, बिहार, उत्तर प्रदेश में लोगों को किस कीमत पर सिलेंडर मिलते हैं। वे आपको फंसाने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। आपको सावधान रहना होगा।"
असम सीएम हिमंता को घरेते हुए उन्होंने कहा, "महंगाई की मार आसमान चढ़ चुकी है। बोलते हैं कि सिलेंडर 500 रुपए कर देंगे। पूछो असम में कितने रुपए में सिलेंडर देते हैं। बिहार में बीजेपी की सरकार है, पूछो कितने रुपए सिलेंडर देता है। यूपी में कितने रुपए का सिलेंडर है? आपको लॉलीपॉप दिखा रहा है।"
रिजल्ट आते ही घुसपैठियों को निकाल दिया जाएगा- CM योगी
इससे पहले झारखंड में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में राज्य के कुछ हिस्सों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर रहे हैं।
Advertisement
सीएम योगी ने कहा, "23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद इन घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाल दिया जाएगा और जनता के लिए निर्धारित धन को लूटने वाले झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाएगा।" उन्होंने कहा कि राजमहल और साहिबगंज जैसे इलाके बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं द्वारा संचालित अवैध गतिविधियों के केंद्र बन गए हैं। झामुमो नीत गठबंधन के नेता, जो उनके ‘रहनुमा’ हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: BREAKING: यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी वाला शख्स गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी रंगदारी