Jharkhand: बीजेपी 68, जदयू को 2 और LJP को एक सीट, झारखंड में हुआ NDA का सीट बंटवारा

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 13 अन्य सीटें एनडीए में भागीदार जदयू, लोजपा और आजसू को दी गई हैं।

Follow : Google News Icon  
JP Nadda and Amit Shah
झारखंड में एनडीए के दलों में सीट बंटवारा हुआ। | Image: PTI

Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी नीत एनडीए ने कमर कस ली है। एनडीए को उम्मीद है कि इस बार झारखंड में उसकी सरकार बनेगी। चुनावों से पहले एनडीए के दलों ने आपस में सीटों का बंटवारा भी कर लिया है। केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि राज्य में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 13 अन्य सीटें एनडीए में भागीदार जदयू, लोजपा और आजसू को दी गई हैं। बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बताते हैं कि अभी तक की स्थिति के अनुसार, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। लोजपा चतरा की एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी।

NDA के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की

बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड में चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा की गई।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे

भारत के चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं और इनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

Advertisement

यह भी पढे़ं: शंका पॉलिटिक्स को काउंटर क्यों नहीं कर रहे? पीयूष गोयल का जवाब

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड