अपडेटेड 20 November 2024 at 09:12 IST
जनता परिवर्तन के लिए मतदान करेंगी, क्योंकि सोरेन ने..., वोटिंग के बीच बड़ी बात कह गए बाबूलाल मरांडी
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दूसरे चरण की वोटिंग के बीच राज्य की जनता से बड़ी अपील की है। साथ ही CM सोरेने को लेकर भी बड़ी बात कही है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 38 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य में दो गठबंधन आमने-सामने हैं। यहां फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। महागठबंधन में कांग्रेस, RJD और वाम दल शामिल हैं। वहीं, NDA भी कई दलों के साथ मिलकर इस बार झारखंड के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। वोटिंग के बीच भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जनता से बड़ी अपील की है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। हालांकि चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। वोटिंग के बीच झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जनता से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा,झारखंड की जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है क्योंकि 5 वर्षों तक जनता ने काफी तकलीफ सही है। आज लोग परिवर्तन के लिए मतदान करेंगे और लोग भाजपा-NDA के पक्ष में मतदान करेंगे। भाजपा-NDA को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
दूसरे चरण में इनकी किस्मत का होगा फैसला
बता दें कि दूसरे चरण में राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले - गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ हैं।
Advertisement
23 नवंबर को आएगा रिजल्ट
झारखंड में मौजूदा स्थिति देखें तो महागठबंधन का 47 सीटों पर फिलहाल कब्जा है। इसमें JMM के पास 27 सीटें, कांग्रेस के पास 18, RJD और CPI (M) के पास एक-एक सीट है। झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है।बात NDA गठबंधन की करें तो उसके पास झारखंड में फिलहाल 28 सीटों के साथ विपक्ष में हैं। इसमें BJP के पास 24 सीटें, आजसू के पास तीन और NCP (AP) के पास एक सीट शामिल है। अब 23 नवंबर को देखना होगा कि राज्य की जनता किसे सत्ता पर काबिज करती है।
यह भी पढ़ें: Election: 'महाराष्ट्र की आने वाली पीढ़ी के लिए...', डिप्टी CM अजित पवार की जनता से बड़ी अपील
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 07:56 IST