अपडेटेड 23 October 2024 at 16:54 IST

Jharkhand Election 2024: रांची से चुनाव लड़ेंगी राज्यसभा सांसद महुआ माजी, JMM की दूसरी लिस्ट जारी

Jharkhand Assembly Election 2024: JMM ने अपनी दूसरी सूची कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची विधानसभा से टिकट दिया है।

Follow : Google News Icon  
Mahua Maji
JMM सांसद महुआ माजी | Image: ANI

Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। दूसरी लिस्ट में एक उम्मदीवार के नाम की घोषणा की गई है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची विधानसभा से पार्टी ने टिकट दिया है। JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से एक उम्मीदवार के नाम के साथ पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी हुई है। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार, 22 अक्टूबर की रात को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

JMM ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को रांची सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इनका मुकाबला इस सीट पर एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह से होगा। ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि 2014 औ 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से JMM की टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर सीपी सिंह से वो शिकस्त खा गई थीं। 

महुआ माजी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झामुमो की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं। इसके अलावा इनका साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। महिलाओं के अक्सर ही अपनी आवाज बुलंद करतीं आईं है। 24 अक्टूबर को महुआ माजी नामांकन करेंगी।

JMM की पहली लिस्ट में 35  प्रत्याशियों का नाम

इससे पहले मंगलवार (22 अक्टूबर) देर रात JMM ने अपने 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी।  लिस्ट में CM हेमंत सोरेन, उनकी कल्पना सोरेन समेत कई दिग्गजों की सीट का ऐलान हुआ था। झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM चीफ हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोंकने को तैयार हैं। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

Advertisement

यहां देखें JMM की पूरी लिस्ट…

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो दुमका सीट से भाई बसंत सोरेन को JMM ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं राजमहल सीट से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, सारठ से उदय शंकर सिंह, डूमरी से बेबी देवी को पार्टी ने चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। देखें पूरी लिस्ट…

झारखंड में कब-कब है वोटिंग? 

बात चुनाव की तारीखों की करें तो झारखंड में दो फेज में वोटिंग होनी है। झारखंड की 81 सीट पर 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी। देखना होगा कि अगले 5 सालों के लिए झारखंड की सत्ता की चाबी किसके हाथों में आती है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: फंसे हेमंत सोरेन! JMM की लिस्ट में दिखा परिवारवाद तो BJP ने घेरा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 October 2024 at 16:41 IST