Jharkhand: ' सारी सीमाएं लांघ दी, माफी मांगिए वर्ना...' सीता सोरेन की इरफान अंसारी को खुली चेतावनी
Jharkhand Election: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने एक वीडियो पोस्ट कर इरफान अंसारी से माफी की मांग की है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Election: कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद से झारखंड की राजनीति में नया तूफान आ गया है। इरफान अंसारी के बयान की चौतरफा निंदा हो रही है तो वहीं बीजेपी ने भी उन्हें निशाने पर ले लिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और बीजेपी नेता सीता सोरेन ने एक वीडियो पोस्ट कर इरफान अंसारी से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इरफान अंसारी अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते है तो उन्हें उग्र विरोध का सामना करना पड़ेगा।
इरफान अंसारी माफी मांगिए- सीता सोरेन
सीता सोरेन ने 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान अंसारी माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए।
Advertisement
आपने महिला समाज को भयभीत कर दिया - सीता सोरेन
ऐसे सम्मानित पद पर रहकर आपने जिस अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है, उसने पूरे महिला समाज को भयभीत कर दिया है। अगर आप मेरे लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गरीब और असहाय महिलाओं पर क्या बीतती होगी? ऐसे नेता जब तक सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी। अब इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आप महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, यह आज जनता के सामने है, और जनता इसका जवाब देगी।
Advertisement
इरफान अंसारी ने क्या कहा?
इरफान अंसारी ने कथित तौर पर अपने बयान में कहा- 'बीजेपी कभी जमीनी स्तर के नेताओं को आगे नहीं लाती है। उन्हें उधार के खिलाड़ी चाहिए। जो रिजेक्टेड माल है, ऐसे लोगों को बीजेपी हाईजैक कर लेती है।' कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे कहा- 'मुझे यहां क्लीन स्विप का दे दिया गया है। जहां जा रहे हैं, वहां अपार समर्थन मिल रहा है।'
इसे भी पढ़ें: इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बोले ऐसे शब्द, झारखंड में चुनावों से पहले मचा बवाल; BJP भी भड़की