अपडेटेड 2 November 2024 at 18:46 IST

'अगले 20 वर्षों के दौरान झारखंड में हिन्दू आबादी...', घुसपैठ पर हिमंत का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा दावा किया कि झारखंड में कई क्षेत्रों में हिंदू आबादी कम हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Himanta biswa sarma Vs Hemant Soren
'अगले 20 वर्षों के दौरान झारखंड में हिन्दू आबादी...', घुसपैठ पर हिमंत का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला | Image: facebook

Jharkhand Assembly Election: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarama) ने शनिवार को झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने पर जोर देते हुए दावा किया कि यदि राज्य में घुसपैठ इसी तरह जारी रही तो अगले 20 वर्षों में यहां हिंदू आबादी घटकर 50 प्रतिशत रह जाएगी। शर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन (Coalation) पर 'घुसपैठियों को संरक्षण' देने का आरोप लगाया और कहा कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने तथा हिंदुओं की रक्षा करने का चुनाव (Election) है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने हिंदुओं से 'सनातन धर्म' को बचाने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया। शर्मा ने पलामू के पांकी में पार्टी उम्मीदवार कुशवाहा शशि भूषण मेहता के पक्ष में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'यह चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए है। यह सनातन को बचाने के लिए एकजुट रहने का समय है। अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगाई गई तो अगले 20 वर्षों में झारखंड में हिंदू आबादी घटकर 50 फीसदी रह जाएगी।'


झारखंड के कई क्षेत्रों में घटी हिन्दू आबादी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा दावा किया कि झारखंड में कई क्षेत्रों में हिंदू आबादी कम हो गई है। शर्मा ने कहा, 'हिंदुओं ने भारत की रक्षा की है और उन्हें 'जय श्रीराम' का नारा लगाने के लिए एकजुट रहना चाहिए... एक विशेष समुदाय हमेशा झामुमो, कांग्रेस और राजद को वोट देता है, लेकिन सनातन वोट बंट जाते हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को यहां से बाहर करने के लिए एकजुट रहें। घुसपैठिए और एक विशेष समुदाय उनका वोट बैंक है।'


कई इलाकों में बढ़ी मुस्लिम आबादी

उन्होंने कहा कि साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों वाले संथाल परगना क्षेत्र में 1951 में कुल आबादी 23.22 लाख थी। शर्मा ने दावा किया, '1951 में संथाल परगना की 23.22 लाख आबादी में 21 लाख हिंदू और आदिवासी थे तथा 9 फीसदी मुस्लिम थे। अब हिंदू और आदिवासी आबादी घटकर 63 फीसदी रह गई है और मुस्लिम आबादी बढ़कर 37 फीसदी हो गई है।'

Advertisement


घुसपैठियों का समर्थन करने वाली जेएमएम सरकार उखाड़ फेंकने का आह्वान

असम के मुख्यमंत्री ने लोगों से झामुमो नीत वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया जो कथित तौर पर घुसपैठियों का समर्थन करती है और सनातन धर्म का विरोध करती है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हिंदुओं को बांटने के लिए विभाजनकारी राजनीति करने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह सरकारी नौकरियों में 2.87 लाख रिक्तियों को भरेगी और पहले ही साल में 1.5 लाख नौकरियां प्रदान करेगी। राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
 

यह भी पढ़ेंः औवेसी बोले- TTD बोर्ड में गैर-हिंदू नहीं; मिला जवाब- श्रीराम बोलिए और...

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 2 November 2024 at 18:46 IST