अपडेटेड 18 November 2024 at 20:56 IST

Jharkhand: 'जनता का विश्वास उठ चुका है, भ्रष्ट सरकार को हटाने...', धनबाद में गरजे चिराग पासवान

Chirag Paswan ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के जरिए प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद कर दिया और लोगों का उसपर विश्वास खत्म हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Chirag Paswan
चिराग पासवान | Image: PTI

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 'डबल इंजन' सरकार बनाने का आग्रह किया।

धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने निजी लाभ के लिए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग किया है और जनता का उससे विश्वास उठ चुका है। पासवान ने कहा, 'झारखंड के विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार के जरिए प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद कर दिया और लोगों का उसपर विश्वास खत्म हो गया है।'

उन्होंने कहा, 'मैं मतदाताओं से इस भ्रष्ट सरकार को हटाने और राज्य की प्रगति के लिए राजग की डबल इंजन वाली सरकार बनाने की अपील करता हूं।'

इस बीच, बोकारो में पासवान का रोड शो उस समय बाधित हो गया जब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े एक समूह ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दुग्दा में शुरू हुआ रोड शो एक पुल पर अवरोध के कारण कुछ किलोमीटर बाद ही रोक दिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सनातन धर्म को कम मत समझो, हम कमजोर...', चुनाव प्रचार करते हुए पवन कल्याण ने ओवैसी को दी खुली चुनौती

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 20:56 IST