'संथाल में हिंदुओं की आबादी घटी, मुस्लिम 10 से 40 प्रतिशत हुए...कैसे हुआ JMM?' हिमंता का सवाल
Jharkhand Election: हिमंता ने संथाल ने डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सोरेन सरकार पर निशाना साधा और कहा कि झारखंड का यह चुनाव राज्य में ‘सनातन’ बचाने के लिए है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
Himanta Biswa Sarma Statement: झारखंड विधानसभा चुनाव में डेमोग्राफिक बदलाव बड़ा सियासी मुद्दा बनकर उभरा है। BJP चुनाव के दौरान इस मुद्दे को खूब उछाल रही है और राज्य की सत्ताधारी JMM के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है। असम के CM और झारखंड में BJP के चुनावी सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी बांग्लादेशी घुसपैठियों और राज्य में बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार को लगातार घेर रहे हैं।
CM हिमंता ने संथाल ने डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सोरेन सरकार पर निशाना साधा और कहा कि झारखंड का यह चुनाव राज्य में ‘सनातन’ बचाने के लिए है।
संथाल परगना में डेमोग्राफी बदलाव पर बोले CM हिमंता
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंता ने दावा किया कि संथाल परगना क्षेत्र में जो हिंदू आबादी 1951 में 90 प्रतिशत थी वो 2011 में घटकर 67 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि जहां हिंदुओं की आबादी घटी, इसी दौरान मुस्लिम आबादी में वृद्धि हुई है। हिमंता ने JMM से सवाल किया कि आखिर यह कैसे हुआ?
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर जिले में BJP उम्मीदवार रणधीर सिंह के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘इस बार का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) या कांग्रेस के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड में सनातन को बचाने के लिए है।’’
Advertisement
रैली के दौरान उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना में साल 1951 में कुल आबादी 23 लाख थी। इनमें से 20 लाख आबादी हिंदू और आदिवासी थे। उस समय यहां केवल 2 लाख 19 हजार मुसलमान थे। उनके कितना बेटा-बेटी हो सकते हैं... आप हिसाब लगाइए। आज हालत क्या है... संथाल परगना में हिंदू 90 से घटकर 67 हो चुका है। मुसलमान 10 बढ़कर से 40 प्रतिशत के आसपास हो गई है।
‘…हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों से समस्या’
CM हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे कहा, ‘‘हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों से समस्या है। घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रास्ते झारखंड आ रहे हैं और यहां सरकार का संरक्षण पा रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और मुखिया (ग्राम प्रधान) बन रहे हैं।
Advertisement
घुसपैठियों को झारखंड से खदेड़ देंगे- हिमंता
इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घुसपैठिए क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। हिमंता ने वादा किया कि झारखंड में BJP की सरकार सत्ता में आएगी तो NRC लागू किया जाएगा और घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में BJP की सरकार बनी तो पहले ही साल में 2.87 लाख सरकारी रिक्तियां भरेगी और 1.5 लाख नौकरियां देगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 21 लाख घर बनाएगी और घर बनाने के लिए मुफ्त में रेत मुहैया कराएगी।
जान लें कि झारखंड की 81 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। 13 नवंबर और 20 नवंबर को राज्य में वोटिंग होगी। वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी।