अपडेटेड 24 October 2019 at 13:38 IST

हरियाणा को लेकर कांग्रेस में हलचल: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- BJP के खिलाफ चुनाव लड़े सभी दल मिलकर बनाएंगे सरकार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा जेजेपी हो या फिर आईएनलडी सबको कांग्रेस के साथ आकर मजबूत सरकार बनानी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
PC-ANI
PC-ANI | Image: self

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी और मनोहर लाल खट्टर की चिंता बढ़ा दी है। दोनों पार्टियों एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है। वहीं जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है। 


वहीं हरियाणा में पेंच फंसने देख वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपील की बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े सभी दल मिलकर सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि जेजेपी हो या फिर आईएनलडी सबको कांग्रेस के साथ आकर मजबूत सरकार बनानी चाहिए।  हुड्डा ने कहा कि मेरा वादा है कि सभी दलों को मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रशासन के जरिए जीते हुए निर्दलीय लोगों को रोकने का काम कर रही है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने किसी के साथ को निभाया नहीं है और हमने सबका साथ निभाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दलिय विधायकों को प्रशासन डरा धमका रहा है। 
 

हरियाणा में 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 38 सीटें पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। जेजेपी 9 सीटों पर आगे है। भाजपा की तरफ से पहली बार चुनाव लड़ रहीं रेसलर बबीता फोगाट चरखी दादरी सीट से आगे चल रही हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट से 12,600 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की तरफ से रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट से आगे चल रहे हैं। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से आगे हैं। 

हरियाणा कांगेस के बागी नेता अशोक तंवर ने कहा जेजेपी का सरकार बना रही है। इसलिए हमने जेजेपी का समर्थन किया था।  बीजेपी को जनता ने नकारा है। 

Advertisement


यह भी पढ़े- हरियाणा को लेकर कांग्रेस में हलचल: विधायकों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली के लिए करेंगे कूच

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 24 October 2019 at 13:38 IST