अपडेटेड 5 October 2024 at 17:19 IST

विनेश फोगाट के साथ मंच पर छेड़छाड़, नायब सिंह सैनी बोले- 'कार्रवाई करेंगे, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'

विनेश फोगाट के साथ मंच पर छेड़छाड़ होने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अगर शिकायत आती है तो हम दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, बख्सा नहीं जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Vinesh Phogat / Nayab Singh Saini / Kumari Shaulja
विनेश फोगाट / नायब सिंह सैनी / कुमारी शौलजा | Image: ANI/ PTI

Nayab Singh Saini and vinesh Phogat News: हरियाणा के नारनोंद में एक रैली के दौरान कांग्रेस मंच पर हुई छेड़छाड़ की घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता नायब सिंह सैनी ने इस मुद्दे पर सख्त बयान जारी किया है। सैनी ने कहा कि, 'दीपेंद्र हुड्डा जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मंच पर मौजूद होते हुए भी महिला के साथ छेड़छाड़ होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति मानसिकता का पता चलता है।'

उन्होंने यह भी कहा, ‘अगर छेड़छाड़ की शिकायत हमें मिलती है, तो हम पूरी तरह से कार्रवाई करेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।, कांग्रेस किसी का सम्मान नहीं करती, महिला, दलित, युवा किसा का भी सम्मान नहीं करते, ये गरीब व्यक्ति का सम्मान नहीं करते, ये सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। हम बहनों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।’

विनेश फोगाट के साथ मंच पर छेड़छाड़

यह मामला तब सामने आया जब कांग्रेस की रैली के दौरान पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट के साथ मंच पर छेड़छाड़ की गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीजेपी ने इसे कांग्रेस के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाते हुए हमला बोला है।

BJP का कांग्रेस पर हमला

BJP के कई नेताओं ने इस घटना पर कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक पोस्ट पर लिखा कि, 'सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, विनेश फोगाट और सभी चुप हैं। जिस पार्टी में मंच पर महिला नेत्री सुरक्षित नहीं हैं, वह पार्टी देश की बेटियों की सुरक्षा कैसे करेगी?' अग्रवाल ने कांग्रेस को 'महिला विरोधी मानसिकता' का आरोप लगाते हुए कहा, 'कुमारी शैलजा जैसी दलित नेत्री ने खुद इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।'

Advertisement

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे की आलोचना

यह घटना पर बीजेपी ने कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे की भी आलोचना की है, यह कहते हुए कि कांग्रेस अपने मंच पर भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि, कुमारी शैलजा ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि वह खुद उस महिला से मिली हैं, जिसके साथ छेड़छाड़ हुई। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले पर क्या कदम उठाती है। इस घटना के बाद हरियाणा की राजनीति में चुनाव के बीच बड़ा उबाल आ गया है और बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है।

यह भी पढ़ें:  सरकार ने विदेश मंत्री के PAK जाने का क्यों लिया फैसला? जयशंकर का खुलासा

Advertisement

यह भी पढ़ें:  हरियाणा चुनाव में बजे लठ, पानीपत, नूंह,हिसार और पंचकूला में हिंसा का VIDEO; कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 October 2024 at 17:19 IST