PM मोदी का चुनाव नतीजों पर पहला संबोधन- 'हरियाणा की जनता ने भड़काने वालों को दिया करारा जवाब'
PM ने हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला किया है, कहा- 'कांग्रेस ने किसानों, गरीबों और जवानों को भड़काने की कोशिश की थी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

PM Modi on Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर अपने पहले संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने किसानों, गरीबों और जवानों को भड़काने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।' हरियाणा विधानसभा चुनाव की जीत पर दिल्ली में BJP मुख्यालय पर पार्टी जीत का जश्न मना रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हम सबने सुना है दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया है और हरियाणा की जनता ने भड़काने वालों को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशान साधा, उन्होंने कहा कि इन्होंने किसानों को भड़काने की कोशिश की, इन्होंने गरीब लोगों को भड़काया, यहां तक इन्होंने हमारे हरियाणा के जवानों को भी बहकाने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के किसान ने इन्हें करारा जवाब दे दिया है।
ये भारत के लोकतंत्र की जीत- PM मोदी
पीएम मोदी बोले- आज भी कांग्रेस देश को गूम राह करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नतीजे भारत के संविधान-लोकतंत्र की जीत है। ये भाजपा के कार्यकर्ता की जीत है, ये हरियाणा की जनता की जीत है। पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।
कार्यकर्ताओं की तपस्या को मेरा नमन- पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, उनमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन करता हूं।
Advertisement
हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है कि 'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।' हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।